फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushamn Card: क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? कंफ्यूजन दूर करें और यहां करें चेक

Sat, 15 Aug 2026 04:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 15 Aug 2026 04:42 PM IST
सार

Ayushamn Card Ka Eligibility Criteria Kya Hai: क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं? तो पहले ये चेक कर लें कि क्या आप इसके लिए पात्र हैं भी या नहीं।

विज्ञापन
Ayushamn Card: are you eligible for Ayushamn Card ka labh kya apko milega
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI

Ayushamn Card Eligibility: केंद्र सरकार की आयुष्मान कार्ड योजना के बारे में क्या आप जानते हैं? इस कार्ड को बनवाने के बाद आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।

दरअसल, मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनवा रखे हैं और लाभ ले रहे हैं। इस आयुष्मान कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में क्या आपका ये आयुष्मान कार्ड बन सकता है? चलिए जानते हैं इस योजना की पात्रता के बारे में। आप आगे आयुष्मान कार्ड की पात्रता के बारे में यहां जान सकते हैं...

Ayushamn Card: are you eligible for Ayushamn Card ka labh kya apko milega
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?

आयुष्मान कार्ड वे लोग बनवा सकते हैं:-

  • जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग पीएफ के सदस्य नहीं हैं
  • जो लोग ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते हैं
  • जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है आदि
Ayushamn Card: are you eligible for Ayushamn Card ka labh kya apko milega
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे चेक करें आयुष्मान कार्ड की पात्रता?

स्टेप 1

  • अगर आपको भी ये चेक करना है कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं
  • तो इसके लिए आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://pmjay.gov.in/ पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushamn Card: are you eligible for Ayushamn Card ka labh kya apko milega
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • फिर यहां पर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपसे यहां पर कुछ जानकारियां मांगी जाती हैं जिन्हें भर दें
  • अब आप जान पाएंगे कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं 
विज्ञापन
Ayushamn Card: are you eligible for Ayushamn Card ka labh kya apko milega
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ऑफलाइन भी पात्रता चेक करवा सकते हैं

  • आप अपनी पात्रता ऑफलाइन भी चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां पर संबंधित अधिकारी आपको चेक करके बता सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed