फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

APY: 60 साल की उम्र के बाद हर महीने पाएं 5000 रुपये की पेंशन, जानें कौन है पात्र

Sat, 15 Aug 2026 01:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 15 Aug 2026 01:15 PM IST
सार

Atal Pension Yojana Eligibility: अगर आप भी चाहते हैं कि बुढ़ापे में आपको हर महीने 5000 रुपये की पेंशन मिले तो आप अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
who is eligible for Atal Pension Yojana ke liye kaun eligible hai
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलेगी? - फोटो : Amar Ujala AI

Atal Pension Yojana: भारत सरकार कई सारी योजनाओं को चलाता है जिनके तहत अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। जैसे- अटल पेंशन योजना को ही ले लीजिए।


इस योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन का लाभ लिया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए पहले योजना में हर महीने कुछ निवेश करना होता है। चलिए जानते हैं कौन लोग इस पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं। आप आगे योजना की पात्रता के बारे में जान सकते हैं...

who is eligible for Atal Pension Yojana ke liye kaun eligible hai
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock

60 साल की उम्र के बाद हर महीने कितनी पेंशन मिलती है?

  • अटल पेंशन योजना में 1000 रुपये महीने से लेकर 5000 रुपये महीना पेंशन मिलती है
  • आप योजना से जुड़ते समय जो प्लान चुनते हैं, आपको उसी हिसाब से पेंशन मिलती है
  • जैसे- अगर आपने 4000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुना है, तो आपको वहीं पेंशन 60 साल की उम्र के बाद हर महीने मिलेगी
who is eligible for Atal Pension Yojana ke liye kaun eligible hai
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock

अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र है?

  • वे लोग जो भारत के नागरिक हैं
  • जिन लोगों की उम्र 18-40 साल के बीच है
  • जो लोग करदाता नहीं हैं
  • जिन लोगों के पास बैंक खाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible for Atal Pension Yojana ke liye kaun eligible hai
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock

किसे कितना करना होता है अटल पेंशन योजना में निवेश?

  • इस योजना में आपको पेंशन प्लान और अपनी उम्र के हिसाब से निवेश करना होता है
  • उदाहरण के लिए अगर 18 साल का व्यक्ति 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुनता है, तो उसका हर महीने का प्रीमियम 210 रुपये होगा
  • जबकि, 5000 रुपये वाली पेंशन के लिए 30 साल के व्यक्ति को हर महीने 577 रुपये प्रीमियम के रूप में देने होंगे
विज्ञापन
who is eligible for Atal Pension Yojana ke liye kaun eligible hai
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock

अटल पेंशन योजना में कैसे आवेदन करें?

  • अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए आपको बैंक जाना होता है
  • यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलकर आप आवेदन करवा सकते हैं
  • इसमें आपकी केवाईसी होती है, योजना से आपका नाम जोड़ा जाता है और बैंक खाते को भी योजना से लिंक किया जाता है
  • फिर आपका आवेदन पूरा हो जाता है और हर महीने आपके बैंक खाते से प्रीमियम कट जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed