When To Change RO Water Filter Guide: आज के समय में लगभग हर घर में साफ और सुरक्षित पानी पीने के लिए आरओ वाटर प्यूरीफायर का इस्तेमाल किया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि अगर समय पर आरओ के फिल्टर नहीं बदले जाएं, तो मशीन खराब हो सकती है और आपको गंदा पानी मिल सकता है, जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है।
{"_id":"6a7f30e5b5a9c371870e277b","slug":"ro-water-purifier-maintenance-guide-when-to-change-filters-and-how-to-spot-a-damaged-or-clogged-water-filter-2026-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RO Purifier Maintenance: RO फिल्टर कब बदलना चाहिए और खराब फिल्टर की पहचान कैसे करें?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
RO Purifier Maintenance: RO फिल्टर कब बदलना चाहिए और खराब फिल्टर की पहचान कैसे करें?
Fri, 14 Aug 2026 08:44 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 14 Aug 2026 08:44 PM IST
सार
How to Identify Clogged Water Filter?: जिन लोगों के घरों में आरओ लगा है उनके दिमाग में अक्सर ये सवाल रहता है कि आखिर कितने दिनों के बाद आरओ फिल्टर बदल देना चाहिए। बता दें आरओ फिल्टर के बदलने को लेकर कई मापदंड हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
आरओ फिल्टर कब बदलें
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी के स्वाद और महक में बदलाव आना
- फोटो : AI Generated
पानी के स्वाद और महक में बदलाव आना
- अगर आपके आरओ से निकलने वाले पानी का स्वाद अचानक कसैला, कड़वा लगने लगे या उसमें से अजीब सी दुर्गंध आने लगे, तो समझ जाएं कि फिल्टर के अंदर गंदगी और बैक्टीरिया जमा हो चुके हैं।
- पानी के स्वाद का बदलना अपने आप एक बड़ा संकेत है कि आपको फिल्टर बदल देना चाहिए।
पानी की रफ्तार यानी बहाव का बहुत धीमा होना
- फोटो : AI Generated
पानी की रफ्तार यानी बहाव का बहुत धीमा होना
- अगर प्यूरीफायर से पानी बहुत ही धीमी गति से यानी बूंद-बूंद करके टपक रहा है, जबकि घर में नल का प्रेशर सही है, ऐसी स्थिति में इस बात की अधिक संभावना रहती है कि आरओ का सेडिमेंट या कार्बन फिल्टर ब्लॉक हो चुका है।
- ऐसी स्थिति में आपको आरओ मैकेनिक बुलाकर एक बार फिल्टर चेक करा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी का रंग धुंधला या पीला नजर आना
- फोटो : AI Generated
पानी का रंग धुंधला या पीला नजर आना
- सामान्य दिनों के मुकाबले अगर फिल्टर किया हुआ पानी थोड़ा सा गंदा, मटमैला या पीले रंग का दिखाई दे, तो इसका मतलब है कि फिल्टर अब पानी से अशुद्धियां और मिट्टी को अलग करने में पूरी तरह असमर्थ हो चुका है।
- पानी का रंग हल्का सा भी पीलापन नजर आ रहा है तो आपको फिल्टर बदल लेना ही सबसे अच्छा विकल्प है।
विज्ञापन
इस्तेमाल के समय और महीनों का हिसाब रखना
- फोटो : AI
इस्तेमाल के समय और महीनों का हिसाब रखना
- साफ पानी पाने के लिए आरओ के प्री-फिल्टर को हर 6 महीने में जरूर बदलें।
- इसके मुख्य मेम्ब्रेन और कार्बन फिल्टर को साल में कम से कम एक बार बदलना सही रहता है।