फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF Passbook: आपके PF खाते में पैसे जमा हो भी रहे हैं या नहीं? यहां जानें कैसे चेक करें हर महीने का स्टेटस

Fri, 14 Aug 2026 04:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 14 Aug 2026 04:58 PM IST
सार

PF Passbook Kaise Check Karein: अगर आप भी पीएफ खाताधारक हैं, तो ये जरूर चेक कर लें कि आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में पैसे जमा कर भी रही है या नहीं।

विज्ञापन
EPFO Update: how to check your pf passbook kaise check karein
पीएफ पासबुक कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

PF Passbook Login Process: जो लोग नौकरी करते हैं उनके पीएफ खाते भी खोले जाते हैं। इन पीएफ खातों में कर्मचारियों की सैलरी से हर महीने एक तय अमाउंट काटकर जमा किया जाता है।

फिर इतने ही पैसे कंपनी भी अपने कर्मचारियों के पीएफ खाते में जमा करवाती है, लेकिन क्या आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में पीएफ के पैसे जमा करवा भी रही है या नहीं? अगर आपका भी पीएफ खाता है तो आप खुद ये चेक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे चेक करें पीएफ की पासबुक...

EPFO Update: how to check your pf passbook kaise check karein
पीएफ पासबुक कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

PF खाते का बैलेंस कैसे चेक करें?

स्टेप 1

  • अगर आपको भी ये चेक करना है कि आपके पीएफ खाते में आपकी कंपनी पैसे जमा कर रही है या नहीं
  • तो आप ये आसानी से चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको पासबुक वाली आधिकारिक वेबसाइट https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login पर जाना है
EPFO Update: how to check your pf passbook kaise check karein
पीएफ पासबुक कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • यहां पर पहले अपना UAN नंबर दर्ज करें
  • फिर पासवर्ड भरें
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा दर्ज करें
  • अब Sign In वाले बटन पर क्लिक करकें लॉगिन कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO Update: how to check your pf passbook kaise check karein
पीएफ पासबुक कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • फिर आपको यहां पर पासबुक वाले सेक्शन में जाना है
  • जहां पर आप ये चेक कर सकते हैं कि आपके पीएफ का बैलेंस क्या है, हर महीने पैसे जमा हो रहे हैं या नहीं आदि
  • आपको सालाना ब्याज मिला या नहीं ये भी आप यहां चेक कर सकते हैं
विज्ञापन
EPFO Update: how to check your pf passbook kaise check karein
पीएफ पासबुक कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

कंपनी से ये चीजें ले लें:-

  • अगर आपका पीएफ खाता है
  • तो अपनी कंपनी से अपना पीएफ नंबर और यूएएन नंबर जरूर लें
  • अपने यूएएन को एक्टिव करके और पासवर्ड बनाकर रखें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed