फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Safety Labels Tips: पैक्ड फूड पर लिखे बेस्ट बिफोर और एक्सपायरी डेट में अंतर क्या है? यहां दूर करें कंफ्यूजन

Thu, 13 Aug 2026 08:10 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 13 Aug 2026 08:10 PM IST
सार

Packaged Food Safety Guide: बेस्ट बिफोर और एक्सपायरी डेट को अक्सर लोग एक ही समझ लेते हैं। मगर आपको बता दें कि इन दोनों में बहुत बारीक अंतर होता है, जिसके बारे में काफी कम लोग जानते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Difference Between Best Before and Expiry Date: Simple Guide to Understand Food Safety Labels on Packaged Item
बेस्ट बिफोर और एक्सपायरी डेट में अंतर - फोटो : AI

Difference Between Best Before And Expiry Date: आज के समय में जब हम बाजार से कोई भी पैक्ड फूड या खाने-पीने की सामान खरीदते हैं, तो उस पर कई तरह की तारीखें लिखी होती हैं। इनमें सबसे ज्यादा कंफ्यूजन 'बेस्ट बिफोर' और 'एक्सपायरी डेट' को लेकर होता है। बहुत से लोग इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं, जबकि दोनों का मतलब और खाने की सुरक्षा से जुड़ा नियम बिल्कुल अलग होता है।



सही जानकारी न होने की वजह से कई बार लोग ठीक खाना भी फेंक देते हैं या खराब खाना खा लेते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि इन दोनों तारीखों का असल में क्या मतलब होता है।

Difference Between Best Before and Expiry Date: Simple Guide to Understand Food Safety Labels on Packaged Item
एफएसएसएआई - फोटो : Social Media

बेस्ट बिफोर का असल मतलब

  • बेस्ट बिफोर उस अवधि को बताता है जिसके दौरान, पैकेट पर बताई गई स्टोरेज कंडीशन के अनुसार रखने पर, फूड अपनी निर्धारित गुणवत्ता और खासियत बनाए रखता है।
  • इस तारीख के बीत जाने का यह मतलब जरूरी नहीं है कि फूड उसी समय पूरी तरह खराब हो गया है। उसकी गुणवत्ता, स्वाद, खुशबू या टेक्सचर में बदलाव आ सकता है। 
  • FSSAI के अनुसार बेस्ट बिफोर के बाद फूड कुछ परिस्थितियों में सुरक्षित हो सकता है, लेकिन अगर वह किसी भी कारण से अनसेफ हो गया है तो उसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
Difference Between Best Before and Expiry Date: Simple Guide to Understand Food Safety Labels on Packaged Item
सेहत और पैसों की बचत के लिए जरूरी सावधानी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI

एक्सपायरी डेट की सही परिभाषा

  • इस तारीख का सीधा मतलब सुरक्षा से होता है। 
  • एक्सपायरी डेट निकल जाने के बाद वह खाद्य पदार्थ खराब, असुरक्षित और सेहत के लिए हानिकारक हो जाता है, इसलिए ऐसी चीजों को उस तारीख के बाद कभी भी नहीं खाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Difference Between Best Before and Expiry Date: Simple Guide to Understand Food Safety Labels on Packaged Item
किन चीजों पर क्या लिखा जाता है - फोटो : Freepik.com

किन चीजों पर क्या लिखा जाता है

  • बिस्कुट, चिप्स और मसालों जैसी चीजों पर 'बेस्ट बिफोर' लिखा होता है, जिससे उनकी गुणवत्ता का पता चलता है।
  • वहीं दवाइयों, दूध और जल्दी खराब होने वाले सामान पर सख्त रूप से 'एक्सपायरी डेट' लिखी जाती है।
विज्ञापन
Difference Between Best Before and Expiry Date: Simple Guide to Understand Food Safety Labels on Packaged Item
सेहत और पैसों की बचत के लिए जरूरी सावधानी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI
सेहत और पैसों की बचत के लिए जरूरी सावधानी
  • पैक्ड फूड खरीदते समय केवल डिस्काउंट या एमआरपी ही न देखें। 
  • मैन्यूफैक्चरिंग/पैकेजिंग डेट, बेस्ट बिफोर/एक्सपायरी/यूज बॉय डेट और स्टोरज से जुड़ी जानकारी भी जरूर पढ़ें।
  • 'बेस्ट बिफोर' निकल चुके कुछ खाद्य पदार्थों को स्टोरेज कंडिशन की जांच करके और प्रोडक्ट की स्थिति देखकर इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन एक्सपायरी डेट पार हो चुकी किसी भी वस्तु का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed