{"_id":"6a7dbcc4331e30effb0b5a7c","slug":"water-tank-cleaning-tips-how-to-keep-water-tank-clean-in-monsoon-2026-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Water Tank Cleaning Tips: बारिश के मौसम में बीमारियों का घर बन सकती है आपकी पानी की टंकी, आज ही करें ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Water Tank Cleaning Tips: बारिश के मौसम में बीमारियों का घर बन सकती है आपकी पानी की टंकी, आज ही करें ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प प्रकाश सिंह
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:34 PM IST
सार
बरसात के सीजन में टंकी का ध्यान रखना जरूरी है। इस सीजन में टंकी का पानी दूषित होने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
Water Tank Cleaning Tips
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
How to keep water tank clean in monsoon: बरसात के सीजन में छत पर रखी पानी की टंकी की सफाई करना काफी जरूरी है। इसकी सफाई को नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। बरसात के सीजन में बारिश, धूल, पक्षियों की गंदगी और छत से बहकर आने वाला मलबा टंकी के ढक्कन, पाइप या ओवरफ्लो हिस्से के जरिए पानी तक पहुंच सकता है।
इस कारण टंकी को अच्छी तरह बंद रखना जरूरी है। भारी बारिश के बाद दूषित पानी के टैंक में पहुंचने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इस कारण मानसून में टंकी की स्थिति को जांचना और उसकी नियमित सफाई करना जरूरी है।
2 of 5
water tank
- फोटो : Adobe stock
आपको टंकी के ढक्कन की जांच करना काफी जरूरी है। ध्यान दें टंकी के अंदर दरार, खुला हिस्सा या ऐसे गैप नहीं होने चाहिए जिसमें से धूल, कीड़े या पक्षियों की गंदगी अंदर जा सकें। इसके अलावा ओवरफ्लो पाइप पर जाली लगाना उपयोगी है जो कीड़ों और बाहरी गंदगी को रोक सके। टंकी के आसपास पानी जमा हो तो उसे भी तुरंत हटाएं।
3 of 5
water tank
- फोटो : Adobe stock
टंकी की सफाई करते समय उसको पहले खाली करें और अंदर जमी तलछट, काई या गंदगी को बाहर निकालें। इसके बाद अंदर की सतहों को अच्छी तरह रगड़कर साफ करें और साफ पानी से धोएं। सफाई के बाद टंकी को अच्छी तरह सूखने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
water tank
- फोटो : Adobe stock
मानसून में सिर्फ टंकी की सफाई पर्याप्त नहीं होती है। टंकी तक पानी पहुंचाने वाली पाइपलाइन, इनलेट और आसपास की छत को भी साफ रखना काफी जरूरी है। अगर पानी बारिश से सीधे इकट्ठा होकर टंकी में जा रहा है, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। बारिश का पानी देखने में साफ होने के बावजूद उसमें रोगाणु और कुछ हानिकारक तत्व हो सकते हैं। ।
विज्ञापन
5 of 5
water tank
- फोटो : Adobe stock
अगर टंकी साफ करने के बाद भी पानी में बदबू, असामान्य रंग या गंदगी दिखाई दे रही है, तो इस स्थिति में उसे पीने और खाना बनाने में इस्तेमाल न करें। आपको इस पानी गुणवत्ता की जांच करानी चाहिए। आपको पानी की टंकी का नियमित निरीक्षण करते रहना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।