फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auto-Debit: क्या आपके खाते से भी हर महीने कट रहे हैं पैसे? जानें अकाउंट से जुड़े ऑटो पेमेंट रोकने की प्रक्रिया

Thu, 13 Aug 2026 05:45 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 13 Aug 2026 05:45 PM IST
सार

How to Stop Auto Debit Payments?: कई बार ऐसा होता है कि लोगों के बैंक अकाउंट से हर महीने अपने आप पैसा कटता है। ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि आप ऑटो पेमेंट को कैसे रोक सकते हैं।

विज्ञापन
Stop Auto-Debit Payments: How to Cancel Monthly Subscription Charges Linked to Your Bank Account or UPI
ऑटो पेमेंट कैसे बंद करें - फोटो : AI

Cancel UPI Mandate Subscriptions: आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन, ओटीटी प्लेटफॉर्म और अन्य कई एप का इस्तेमाल करना काफी आम हो गया है। अक्सर लोग अपनी सुविधानुसार पेमेंट एप या बैंक खाते से ऑटो-पेमेंट का विकल्प चालू कर देते हैं, जिससे पैसे अपने आप कट जाते हैं। देखा जाए ऑटो पेमेंट एक बेहद काम की सुविधा है, मगर कई बार ये सुविधा कुछ लोगों के लिए नुकसान का कारण बन जाता है। जी हां, अक्सर लोग कुछ एप का एक बार सब्सक्रिप्शन लेकर भूल जाते हैं और हर महीने उनके खाते से अपने आप पैसे कटते रहते हैं।



इस नुकसान से बचने और अनचाहे सब्सक्रिप्शन को रोकने की पूरी प्रक्रिया बेहद आसान होती है, मगर जानकारी के आभाव में अक्सर लोग इसे नहीं रोक पाते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि बैंक खाते या यूपीआई से जुड़े ऑटो-पेमेंट को कैसे रोका जा सकता है।


ये भी पढ़ें- Subscription Trap:'फ्री ट्रायल' के नाम पर ऑटो-पेमेंट के जाल से कैसे बचें? ट्रायल लेने से पहले जान लें ये बातें

Stop Auto-Debit Payments: How to Cancel Monthly Subscription Charges Linked to Your Bank Account or UPI
यूपीआई एप जैसे फोनपे या गूगल पे से रोकें - फोटो : Adobe Stock

यूपीआई एप जैसे फोनपे या गूगल पे से रोकें

  • अपने यूपीआई ऐप को खोलकर प्रोफाइल सेक्शन में जाएं और 'ऑटो-पे' या 'मैनेज मैंडेट' के विकल्प पर क्लिक करें। 
  • यहां आपको सभी एक्टिव सब्सक्रिप्शन की लिस्ट दिख जाएगी, जिस पर क्लिक करके आप कभी भी अपना ऑटो-पेमेंट तुरंत कैंसिल या रोक सकते हैं।
Stop Auto-Debit Payments: How to Cancel Monthly Subscription Charges Linked to Your Bank Account or UPI
इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग एप का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe Stock

इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग एप का इस्तेमाल करें

  • अपने बैंक के आधिकारिक मोबाइल एप या नेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • इसके बाद 'सर्विसेज' या 'रिप्रेजेंटेटिव मैंडेट' सेक्शन में जाकर अपने बैंक खाते से जुड़े सभी ई-मैंडेट की जांच करके उन्हें आसानी से बंद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Stop Auto-Debit Payments: How to Cancel Monthly Subscription Charges Linked to Your Bank Account or UPI
क्रेडिट या डेबिट कार्ड के लिए बैंक से संपर्क करें (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

क्रेडिट या डेबिट कार्ड के लिए बैंक से संपर्क करें

  • बैंक कार्ड से सीधे ऑटो-डेबिट होने पर, कस्टमर केयर पर कॉल करें या बैंक शाखा में जाएं।
  • वहां आप अपने कार्ड पर चल रहे सभी रिकरिंग ट्रांजैक्शन को स्थाई रूप से ब्लॉक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Stop Auto-Debit Payments: How to Cancel Monthly Subscription Charges Linked to Your Bank Account or UPI
संबंधित वेबसाइट की सेटिंग से सब्सक्रिप्शन हटाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
संबंधित वेबसाइट की सेटिंग से सब्सक्रिप्शन हटाएं
  • जिस वेबसाइट या एप का आपने सब्सक्रिप्शन लिया था, उसके अकाउंट सेटिंग या बिलिंग सेक्शन में जाकर 'कैंसल सब्सक्रिप्शन' का विकल्प चुनें।
  • इससे भविष्य में आपके खाते से कोई भी नया ऑटो-कटौती नहीं होगी और आपका पैसा सुरक्षित रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed