Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Kisan Vikas Patra Yojana Investment Tips Check Interest Rate, Benefits And Registration Process
{"_id":"6a7d8acdd9ee4772db01cfa4","slug":"kisan-vikas-patra-yojana-investment-tips-check-interest-rate-benefits-and-registration-process-2026-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Investment Tips: SIP या म्यूचुअल फंड की नहीं है समझ, तो पैसे डबल करने वाली इस सरकारी स्कीम में करें निवेश","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Investment Tips: SIP या म्यूचुअल फंड की नहीं है समझ, तो पैसे डबल करने वाली इस सरकारी स्कीम में करें निवेश
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प प्रकाश सिंह
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:57 PM IST
सार
Kisan Vikas Patra Yojana: आज हम आपको सरकार द्वारा समर्थित एक शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप अपने पैसों को डबल कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
किसान विकास पत्र योजना
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Kisan Vikas Patra Yojana Investment Tips: देश में ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें एसआईपी या म्यूचुअल फंड की बारीकियां समझने में दिक्कतें आती हैं। अगर आपको भी म्यूचुअल फंड या स्टॉक मार्केट समझ नहीं आता और आप बिना बाजार के उतार-चढ़ाव के अपने पैसों पर अच्छा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं, तो आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र योजना है।
सरकार द्वारा समर्थित इस छोटी बचत योजना में निवेश की गई रकम तय अवधि में दोगुनी हो जाती है। वर्तमान में इस स्कीम में निवेश करने पर 7.5 प्रतिशत की सालाना ब्याज दर मिल रही है। ऐसे में इसमें निवेश की गई आपकी रकम 115 महीने यानी 9 साल 7 महीने में दोगुना हो जाती है।
2 of 5
Investment
- फोटो : AdobeStock
अगर कोई निवेशक इस योजना में 10,000 रुपये जमा करता है, तो निर्धारित 115 महीने पूरे होने पर रकम 20,000 रुपये हो सकती है। यह स्कीम पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें निवेश करने पर बाजार के व्यवहार का असर आपके पैसों पर नहीं पड़ता है। यह स्कीम सरकार द्वारा तय छोटी बचत योजना के नियमों के अनुसार चलती है।
3 of 5
Investment
- फोटो : AdobeStock
इस स्कीम में आप अपना खाता कम से कम 1,000 रुपये में खुलवा सकते हैं। वहीं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इसमें आप सिंगल या जॉइंट दोनों तरह से खाता खुलवा सकते हैं। किसान विकास पत्र योजना में नामांकन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे निवेशक अपने निवेश के लिए नॉमिनी तय कर सकता है। यह सुविधा निवेशकों के लिए उपयोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Investment
- फोटो : AdobeStock
किसान विकास पत्र योजना में पैसे निवेश करने से पहले लॉक-इन अवधि और समय से पहले निकासी के नियम को भी समझना जरूरी है। योजना में आवेदन करने से पहले स्कीम से जुड़ी सभी जरूरी शर्तों को अच्छे से समझें।
विज्ञापन
5 of 5
Investment
- फोटो : AdobeStock
किसान विकास पत्र योजना उन लोगों के लिए एक अच्छी स्कीम साबित हो सकती है, जो पूंजी की सुरक्षा और निश्चित रिटर्न को प्राथमिकता देते हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस योजना में अपने बचत के पैसों को निवेश कर रहे हैं। आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करके इस योजना में अपना खाता खुलवा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।