ATM: आज के समय में तकनीक काफी तेजी से बदल रही है। अब देखिए न कि चाहे एक रुपये की कोई चीज लेनी हो या हजारों लाखों का कोई सामान, तो लोग ऑनलाइन पेमेंट कर देते हैं। इसमें कैश रखने की दिक्कत नहीं होती है।
{"_id":"6a7c4fa60f381b473d00841a","slug":"do-not-make-these-4-mistakes-while-withdrawing-money-from-an-atm-se-paise-withdrawal-karne-ki-tips-2026-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ATM Withdrawal Tips: ATM से पैसे निकालते समय ये 4 गलतियां न करें, तीसरी वाली तो दिक्कत में डाल सकती है","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ATM Withdrawal Tips: ATM से पैसे निकालते समय ये 4 गलतियां न करें, तीसरी वाली तो दिक्कत में डाल सकती है
Wed, 12 Aug 2026 04:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 12 Aug 2026 04:30 PM IST
सार
ATM Fraud Alert: आप जब भी एटीएम मशीन से पैसे निकालें तो कुछ गलतियां करने से बचें। वरना यकीन मानिए आप अपनी मेहनत की कमाई को खो देंगे।
विज्ञापन
ATM से पैसे निकालते समय क्या बातें ध्यान रखें? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ATM से पैसे निकालते समय क्या बातें ध्यान रखें? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
ATM पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
पहली गलती
- एटीएम जाकर सीधा कार्ड लगाकर पैसे निकालने से पहले ये सुनिश्चित करें कि कार्ड लगाने वाली जगह यानी स्लॉट सही है या नहीं
- जालसाज एटीएम मशीन में कार्ड लगाने वाली जगह पर क्लोनिंग डिवाइस लगा देते हैं
- ये डिवाइस आपके एटीएम कार्ड को स्कैन कर लेती है और आपके कार्ड की जानकारी गलत हाथों में जा सकती है
- इसलिए स्लॉट को एक बार हिलाकर देख लें कि कोई अतिरिक्त डिवाइस तो यहां नहीं लगी है या इससे छेड़छाड़ तो नहीं हुई है
- ठीक होने पर ही इस्तेमाल करें, वरना किसी अन्य एटीएम पर जाएं
ATM से पैसे निकालते समय क्या बातें ध्यान रखें? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : AI Generated
दूसरी गलती
- कई लोग पिन नंबर दर्ज करते समय अपना पिन नंबर नहीं छुपाते हैं
- इससे आपका पिन नंबर कोई भी देख सकता है
- खुद बैंक कहता है कि जब भी एटीएम में पिन नंबर डालें, तो दूसरे हाथ से कीपैड को को ढ़क लें ताकि कोई पिन न देख सके
- इसलिए अब से जब भी पिन डालें तो कीपेड जरूर छुपा लें
विज्ञापन
विज्ञापन
ATM से पैसे निकालते समय क्या बातें ध्यान रखें? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : AI Generated
तीसरी गलती
- अगर आपको एटीएम का इस्तेमाल करना नहीं आता, तो अपने साथ घर से किसी व्यक्ति को साथ ले जाएं
- जबकि, कई लोग ऐसे ही एटीएम चले जाते हैं और फिर अंजान लोगों की मदद लेते हैं
- अंजान व्यक्ति की मदद पैसे निकालने में बिल्कुल न लें, क्योंकि ये लोग आपका कार्ड बदल सकते हैं या अन्य तरीकों से आपके खाते से पैसे निकाल सकते हैं
विज्ञापन
ATM से पैसे निकालते समय क्या बातें ध्यान रखें? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : AI Generated
चौथी गलती
- कई बार लोग पैसे निकालते हैं और दूसरा व्यक्ति अंदर एटीएम में आकर खड़ा हो जाता है
- उसे तुरंत बाहर जाने के लिए कहें अर वो न माने तो एटीएम में मौजूद गार्ड की मदद लें
- ये जान लें कि आप जब भी एटीएम से पैसे निकालें, तो वहां कोई और मौजूद न हो
- कई लोग इस पर ध्यान नहीं देते जबकि, इस पर ध्यान देना जरूरी है