Best Solar Panel System For Home: बढ़ते बिजली बिलों से राहत पाने और पर्यावरण को बचाने के लिए आज के समय में देश के तमाम लोग अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं। जब भी लोग सोलर लगवाने बाजार में जाते हैं, तो मुख्य रूप से ऑन-ग्रिड और हाइब्रिड सिस्टम के विकल्प सामने आते हैं।
{"_id":"6a7c30dd44ef3947b60a880a","slug":"on-grid-vs-hybrid-solar-panel-understanding-the-differences-to-choose-the-right-system-for-your-home-2026-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Solar Panel: ऑन-ग्रिड और हाइब्रिड सोलर पैनल में क्या अंतर है? यहां दूर करें कंफ्यूजन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Solar Panel: ऑन-ग्रिड और हाइब्रिड सोलर पैनल में क्या अंतर है? यहां दूर करें कंफ्यूजन
Wed, 12 Aug 2026 02:07 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:07 PM IST
सार
On Grid vs Hybrid Solar Panel: अक्सर लोग जब अपने घरों के लिए सोलर पैनल लगवाने जाते हैं तो उन्हें इसको लेकर काफी कंफ्यूजन रहता है कि ऑन-ग्रिड और हाइब्रिड सोलर में क्या अंतर है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन
ऑन-ग्रिड और हाइब्रिड में अंतर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम का मतलब
- फोटो : Adobe Stock
ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम का मतलब
- ऑन-ग्रिड सोलर पैनल सीधे आपके घर के बिजली ग्रिड (सरकारी बिजली सप्लाई) से जुड़े होते हैं।
- इस सिस्टम में दिन में जब धूप निकलेगी, तो छत पर लगे सोलर पैनल से आपके घर के पंखे-लाइट चलेंगे।
- अगर बिजली ज्यादा बनेगी, तो वह अपने आप सरकारी तार (ग्रिड) में चली जाएगी।
- जितनी बिजली आप सरकार को देंगे, उसके बदले आपके महीने के बिजली बिल में उतने पैसे कम हो जाएंगे। बता दें कि इसी व्यवस्था को 'नेट मीटरिंग' कहा जाता है।
बिजली कटने पर ऑन-ग्रिड सिस्टम की बड़ी सीमा
- फोटो : Adobe Stock
बिजली कटने पर ऑन-ग्रिड सिस्टम की बड़ी सीमा
- ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम की सबसे बड़ी कमी यह होती है कि इसमें बैटरी बैंक नहीं होता है।
- इसका मतलब यह है कि जब भी आपके इलाके में बिजली गुल होती है या पावर कट होता है, तो ऑन-ग्रिड सोलर पैनल भी काम करना बंद कर देता है और घर में बिजली चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइब्रिड सोलर सिस्टम और बैटरी बैकअप की सुविधा
- फोटो : Adobe Stock
हाइब्रिड सोलर सिस्टम और बैटरी बैकअप की सुविधा
- हाइब्रिड सोलर सिस्टम ऑन-ग्रिड और ऑफ-ग्रिड दोनों का मिला-जुला रूप होता है।
- इसमें सोलर पैनल से बनने वाली बिजली से घर चलने के साथ-साथ विशेष बैटरियों में भी ऊर्जा स्टोर हो जाती है, जिससे रात के समय या ग्रिड फेल होने पर भी लगातार बिजली मिलती रहती है।
विज्ञापन
आपके घर के लिए कौन सा सोलर सिस्टम रहेगा सबसे बेस्ट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आपके घर के लिए कौन सा सोलर सिस्टम रहेगा सबसे बेस्ट
- अगर आपके इलाके में बिजली कटौती की समस्या बहुत कम या न के बराबर है और आप कम बजट में बिल कम करना चाहते हैं, तो ऑन-ग्रिड सबसे सही है।
- इसके विपरीत, अगर बार-बार पावर कट की परेशानी है, तो थोड़ा अधिक खर्च करके हाइब्रिड सिस्टम लगवाना सबसे समझदारी भरा कदम है।