फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NHAI: क्या टोल प्लाजा के नजदीक निवासियों के लिए टोल मुफ्त होता है? यहां समझें नियम

Wed, 12 Aug 2026 03:18 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 12 Aug 2026 03:18 PM IST
सार

NHAI Toll Plaza Local Rules: अक्सर जब लोग टोल प्लाजा को पार कर रहे होते हैं तो ज्यादातर लोगों को दिमाग ये मिथक रहता है कि स्थानीय निवासियों के लिए टोल में छूट रहता है। मगर आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। आइए इस लेख में इसी से जुड़े मिथक की सच्चाई जानते हैं।

विज्ञापन
NHAI Toll Plaza Local Resident Rules: Clearing the Myth About Free Travel and Monthly Passes
एनएचएआई टोल प्लाजा नियम - फोटो : AI

Free Toll Travel Myth vs Fact: सड़क पर सफर करते समय अक्सर लोगों के मन में कई तरह की बातें और भ्रम रहते हैं, जिनमें से एक बड़ा मिथक टोल प्लाजा को लेकर है। कई लोगों का ऐसा मानना होता है कि टोल प्लाजा के पास रहने वाले स्थानीय निवासी अपनी पहचान पत्र दिखाकर बिल्कुल मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं।



हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(NHAI) ने इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। आइए इस लेख में जानते हैं कि टोल नियमों का सच क्या है और स्थानीय लोगों के लिए सच में क्या प्रावधान किए गए हैं।

NHAI Toll Plaza Local Resident Rules: Clearing the Myth About Free Travel and Monthly Passes
टोल प्लाजा के पास रहने वालों के लिए मुफ्त यात्रा का नियम नहीं - फोटो : Adobe Stock

टोल प्लाजा के पास रहने वालों के लिए मुफ्त यात्रा का नियम नहीं

  • एनएचएआई के स्पष्ट नियमों के अनुसार, सिर्फ पहचान पत्र दिखाने मात्र से किसी भी स्थानीय निवासी के लिए टोल पूरी तरह मुफ्त नहीं होता है। 
  • मुफ्त यात्रा का यह विचार एक आम गलतफहमी या मिथक है, जिसे समय-समय पर आधिकारिक रूप से दूर किया जाता है।
NHAI Toll Plaza Local Resident Rules: Clearing the Myth About Free Travel and Monthly Passes
स्थानीय मासिक पास की सुविधा - फोटो : Adobe Stock

स्थानीय मासिक पास की सुविधा

  • हालांकि यात्रा मुफ्त नहीं होती, लेकिन नियमों के तहत योग्य स्थानीय निवासी 'लोकल मंथली पास' बनवाकर टोल शुल्क में विशेष रियायत या छूट का लाभ उठा सकते हैं। 
  • यह पास निर्धारित शर्तों और नियमों के अधीन ही जारी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
NHAI Toll Plaza Local Resident Rules: Clearing the Myth About Free Travel and Monthly Passes
20 किलोमीटर के दायरे का मुख्य नियम - फोटो : Adobe Stock

20 किलोमीटर के दायरे का मुख्य नियम

  • आमतौर पर यह विशेष रियायत उन्हीं निवासियों को मिलती है, जो संबंधित टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे के भीतर निवास करते हैं। 
  • इसके लिए वाहन चालकों को अपने स्थानीय पते के वैध दस्तावेज संबंधित एजेंसी के पास दिखाने होते हैं।
विज्ञापन
NHAI Toll Plaza Local Resident Rules: Clearing the Myth About Free Travel and Monthly Passes
टोल प्लाजा के विशेष नियमों का पालन करना जरूरी - फोटो : Adobe Stock

टोल प्लाजा के विशेष नियमों का पालन करना जरूरी

  • हर एक टोल प्लाजा के संचालन और रियायतों के लिए अलग-अलग और विशिष्ट दिशा-निर्देश तय किए जाते हैं। 
  • इसलिए स्थानीय वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नजदीकी टोल प्लाजा के इन स्थानीय नियमों और पास बनवाने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी जरूर रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed