फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड खो जाए तो कैसे करवाएं मुफ्त इलाज? यहां जानें पूरा प्रोसेस

Wed, 12 Aug 2026 02:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 12 Aug 2026 02:57 PM IST
सार

Ayushman Card Khone Par Kya Karien: अगर आपका आयुष्मान कार्ड गुम हो गया है तो क्या आप जानते हैं कि आप कार्ड खोने पर भी मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? इसका तरीका आप इस रिपोर्ट में जान सकते हैं।

विज्ञापन
How to get free treatment if your Ayushman card is lost check here
आयुष्मान कार्ड गुम होने पर कैसे मुफ्त इलाज करवाएं? - फोटो : Amar Ujala AI

Ayushman Card Free Treatment: वैसे तो लोगों को मुफ्त इलाज देने के लिए भारत सरकार और राज्य सरकारें कई सरकारी अस्पतालों का संचालन करती है जिससे एक बड़ी संख्या में लोग मुफ्त में इलाज करवा पाते हैं।



इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए भारत सरकार आयुष्मान कार्ड भी बनाती है, जो सिर्फ पात्र लोगों के बनते हैं। इस आयुष्मान कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन अगर ये कार्ड गुम हो जाए तो फिर कैसे आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड गुम होने पर मुफ्त इलाज करवाने का तरीका क्या है...

How to get free treatment if your Ayushman card is lost check here
आयुष्मान कार्ड गुम होने पर कैसे मुफ्त इलाज करवाएं? - फोटो : Adobe stock photos

आयुष्मान कार्ड गुम होने पर कैसे करवाएं मुफ्त इलाज?

पहला स्टेप

  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड गुम हो जाए या चोरी हो जाए
  • तो आपको परेशान नहीं होना है, क्योंकि आप कार्ड न होने पर भी मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले उस अस्पताल में जाना है, जो इस योजना में पंजीकृत हैं
How to get free treatment if your Ayushman card is lost check here
आयुष्मान कार्ड गुम होने पर कैसे मुफ्त इलाज करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • फिर यहां अस्पताल में बने आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाना है
  • यहां पर आपसे आयुष्मान कार्ड मांगा जाएगा
  • पर आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यानी वो मोबाइल नंबर बताना है, जो आयुष्मान कार्ड से लिंक है
  • फिर मोबाइल नंबर के जरिए आयुष्मान मित्र आपका सत्यापन कर लेते हैं और आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
How to get free treatment if your Ayushman card is lost check here
आयुष्मान कार्ड गुम होने पर कैसे मुफ्त इलाज करवाएं? - फोटो : Amar Ujala

क्या दोबारा बनता है आयुष्मान कार्ड?

  • अगर आयुष्मान कार्ड गुम हो जाता है तो ये दोबारा नहीं बनता है
  • बल्कि, आपको इस आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड करना होता है
  • आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
विज्ञापन
How to get free treatment if your Ayushman card is lost check here
आयुष्मान कार्ड गुम होने पर कैसे मुफ्त इलाज करवाएं? - फोटो : Amar Ujala

साल भर मुफ्त इलाज

  • आयुष्मान कार्ड का फायदा ये है कि आप इस कार्ड से हर साल मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • इसके लिए 1 अप्रैल को आपके आयुष्मान कार्ड की लिमिट रिन्यू हो जाती है
  • फिर आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed