फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Panel: ऑन-ग्रिड और हाइब्रिड सोलर पैनल में क्या अंतर है? यहां दूर करें कंफ्यूजन

Wed, 12 Aug 2026 02:07 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 12 Aug 2026 02:07 PM IST
सार

On Grid vs Hybrid Solar Panel: अक्सर लोग जब अपने घरों के लिए सोलर पैनल लगवाने जाते हैं तो उन्हें इसको लेकर काफी कंफ्यूजन रहता है कि ऑन-ग्रिड और हाइब्रिड सोलर में क्या अंतर है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
On-Grid vs Hybrid Solar Panel: Understanding the Differences to Choose the Right System for Your Home
ऑन-ग्रिड और हाइब्रिड में अंतर - फोटो : AI

Best Solar Panel System For Home: बढ़ते बिजली बिलों से राहत पाने और पर्यावरण को बचाने के लिए आज के समय में देश के तमाम लोग अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं। जब भी लोग सोलर लगवाने बाजार में जाते हैं, तो मुख्य रूप से ऑन-ग्रिड और हाइब्रिड सिस्टम के विकल्प सामने आते हैं। 



इन दोनों के बीच का अंतर न समझ पाने के कारण आम लोगों के मन में अक्सर बड़ा कंफ्यूजन रहता है। आइए इस लेख में इन दोनों सोलर सिस्टम के बुनियादी अंतर को समझते हैं, ताकि आप अपने घर के लिए सही चुनाव कर सकें।

On-Grid vs Hybrid Solar Panel: Understanding the Differences to Choose the Right System for Your Home
ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम का मतलब - फोटो : Adobe Stock

ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम का मतलब

  • ऑन-ग्रिड सोलर पैनल सीधे आपके घर के बिजली ग्रिड (सरकारी बिजली सप्लाई) से जुड़े होते हैं।
  • इस सिस्टम में दिन में जब धूप निकलेगी, तो छत पर लगे सोलर पैनल से आपके घर के पंखे-लाइट चलेंगे। 
  • अगर बिजली ज्यादा बनेगी, तो वह अपने आप सरकारी तार (ग्रिड) में चली जाएगी। 
  • जितनी बिजली आप सरकार को देंगे, उसके बदले आपके महीने के बिजली बिल में उतने पैसे कम हो जाएंगे। बता दें कि इसी व्यवस्था को 'नेट मीटरिंग' कहा जाता है।
On-Grid vs Hybrid Solar Panel: Understanding the Differences to Choose the Right System for Your Home
बिजली कटने पर ऑन-ग्रिड सिस्टम की बड़ी सीमा - फोटो : Adobe Stock

बिजली कटने पर ऑन-ग्रिड सिस्टम की बड़ी सीमा

  • ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम की सबसे बड़ी कमी यह होती है कि इसमें बैटरी बैंक नहीं होता है। 
  • इसका मतलब यह है कि जब भी आपके इलाके में बिजली गुल होती है या पावर कट होता है, तो ऑन-ग्रिड सोलर पैनल भी काम करना बंद कर देता है और घर में बिजली चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
On-Grid vs Hybrid Solar Panel: Understanding the Differences to Choose the Right System for Your Home
हाइब्रिड सोलर सिस्टम और बैटरी बैकअप की सुविधा - फोटो : Adobe Stock

हाइब्रिड सोलर सिस्टम और बैटरी बैकअप की सुविधा

  • हाइब्रिड सोलर सिस्टम ऑन-ग्रिड और ऑफ-ग्रिड दोनों का मिला-जुला रूप होता है। 
  • इसमें सोलर पैनल से बनने वाली बिजली से घर चलने के साथ-साथ विशेष बैटरियों में भी ऊर्जा स्टोर हो जाती है, जिससे रात के समय या ग्रिड फेल होने पर भी लगातार बिजली मिलती रहती है।
विज्ञापन
On-Grid vs Hybrid Solar Panel: Understanding the Differences to Choose the Right System for Your Home
आपके घर के लिए कौन सा सोलर सिस्टम रहेगा सबसे बेस्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आपके घर के लिए कौन सा सोलर सिस्टम रहेगा सबसे बेस्ट
  • अगर आपके इलाके में बिजली कटौती की समस्या बहुत कम या न के बराबर है और आप कम बजट में बिल कम करना चाहते हैं, तो ऑन-ग्रिड सबसे सही है।
  • इसके विपरीत, अगर बार-बार पावर कट की परेशानी है, तो थोड़ा अधिक खर्च करके हाइब्रिड सिस्टम लगवाना सबसे समझदारी भरा कदम है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed