Aadhaar Card Photo Update Guide: आधार कार्ड आज के समय में भारत का सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज बन चुका है, जिसका इस्तेमाल बैंक से लेकर सरकारी योजनाओं तक हर जगह किया जाता है। लेकिन कई लोगों के आधार कार्ड में उनकी तस्वीर बहुत पुरानी या इतनी धुंधली होती है कि उसे पहचानना तक मुश्किल हो जाता है। अगर आपके आधार कार्ड में भी फोटो खराब है और आप इसे बदलना चाहते हैं, तो ये लेक आपको जरूर पढ़ना चाहिए।
{"_id":"6a7d87625cf70b1ab200c378","slug":"aadhaar-card-photo-update-guide-easy-steps-to-change-your-bad-photograph-on-the-unique-identification-card-2026-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card: आधार की फोटो धुंधली है तो उसे कैसे अपडेट कराएं? यहां जानें पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card: आधार की फोटो धुंधली है तो उसे कैसे अपडेट कराएं? यहां जानें पूरी प्रक्रिया
Thu, 13 Aug 2026 02:29 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:29 PM IST
सार
How to Change Aadhaar Photograph: कई लोगों के आधार कार्ड में काफी पुराना फोटो होता है, जिसे वो कई वर्षों से अपडेट नहीं किए होते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने आधार कार्ड में पुराने फोटो को अपडेट करना चाहते हैं, ये लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए। आइए इस लेख में पूरी प्रक्रिया को समझते हैं।
विज्ञापन
आधार कार्ड फोटो अपडेट कैसे करें?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजदीकी आधार सेवा केंद्र या बैंक/पोस्ट ऑफिस जाना
- फोटो : Adobe Stock
नजदीकी आधार सेवा केंद्र या बैंक/पोस्ट ऑफिस जाना
- आधार कार्ड में अपनी फोटो बदलवाने के लिए आपको सीधे अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र, अधिकृत बैंक या पोस्ट ऑफिस जाना होता है।
- बता दें कि फोटो अपडेट के लिए बायोमेट्रिक डेटा और नई लाइव तस्वीर की जरूरत होती है, इसलिए अधिकृत आधार सेवा केंद्र जाना जरूरी होता है।
आधार अपडेट फॉर्म भरकर जरूरी जानकारी देना
- फोटो : Adobe Stock
आधार अपडेट फॉर्म भरकर जरूरी जानकारी देना
- केंद्र पर पहुंचने के बाद आपको आधार नामांकन या सुधार फॉर्म भरना होगा।
- इस फॉर्म में आपको अपनी सही जानकारी और फोटो अपडेट करने का विकल्प चुनना होगा, जिसके बाद आप काउंटर पर मौजूद अधिकारी को अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन और लाइव फोटो क्लिक कराना
- फोटो : Adobe Stock
बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन और लाइव फोटो क्लिक कराना
- फॉर्म जमा होने के बाद ऑपरेटर कंप्यूटर के जरिए आपकी बायोमेट्रिक डिटेल जैसे फिंगरप्रिंट और आइरिस (आंखों की पुतली) स्कैन करेगा।
- इसके बाद वेबकैम के माध्यम से आपकी एक बिल्कुल नई और स्पष्ट लाइव फोटो लाइव कैमरे से खींची जाएगी।
विज्ञापन
निर्धारित शुल्क का भुगतान और रसीद संभालना
- फोटो : AI Generated
निर्धारित शुल्क का भुगतान और रसीद संभालना
- फोटो और बायोमेट्रिक अपडेट की इस पूरी प्रक्रिया के बाद आपको केंद्र पर तय किया गया निर्धारित सेवा शुल्क (फीस) नकद या डिजिटल माध्यम से देना होगा।
- इसके बाद आपको एक रसीद मिलेगी, जिस पर अपडेट रिक्वेस्ट नंबर दर्ज होता है, जिससे आप अपने आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
- बता दें कि इस अपडेशन के 15 दिनों बाद आपके आधार में फोटो अपडेट हो जाता है।