फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC करा रहा नैनीताल की सैर, टूर पैकेज में क्या क्या मिलेंगी सुविधाएं और कितना है किराया?

Fri, 14 Aug 2026 02:48 PM IST
संकल्प प्रकाश सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प प्रकाश सिंह Updated Fri, 14 Aug 2026 02:48 PM IST
सार

अगर आप नैनीताल घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आपके लिए सभी जरूरी सुविधाओं को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
IRCTC Tour Package Nainital 2026 Check Benefits Price And Complete Details In Hindi
IRCTC Tour Package Nainital 2026 - फोटो : AI Generated

अगर आप पहाड़ों की सैर करने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रियों को नैनीताल घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज का नाम NAINITAL-THE CITY OF LAKE है।  इस टूर पैकेज में आपको कुल 4 रात और 5 दिनों तक यात्रा कराई जाएगी। इस टूर पैकेज की शुरुआत लखनऊ से हो रही है और वहां से आपको नैनीताल ले जाया जाएगा। इस टूर का पैकेज कोड NLR033 है। इस पैकेज में ट्रेन, कैब, होटल और भोजन जैसी प्रमुख सुविधाओं को शामिल किया गया है। अगर आप परिवार और दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने की योजना बना रहे हैं, तो इस पैकेज को बुक कर सकते हैं। 

IRCTC Tour Package Nainital 2026 Check Benefits Price And Complete Details In Hindi
IRCTC Tour Package Nainital 2026 - फोटो : Adobe

इस पैकेज की खास बात यह है कि यात्रियों को अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग अलग जगह खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। सभी जरूरी व्यवस्था एक ही जगह शामिल है। पैकेज विवरण में ट्रेन यात्रा के साथ स्थानीय जगहों पर घुमाने के लिए कैब, ठहरने के लिए होटल और भोजन की सुविधा मिलेगी। हालांकि, टूर पैकेज की बुकिंग करने से पहले यात्रियों को पैकेज की सभी जरूरी नियम और शर्तों को जरूर जानना चाहिए। 

IRCTC Tour Package Nainital 2026 Check Benefits Price And Complete Details In Hindi
IRCTC Tour Package Nainital 2026 - फोटो : instagram

आपको बता दें कि नैनीताल उत्तराखंड का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है और इसकी पहचान नैनी झील से जुड़ी है। यहां आपको प्राकृतिक सुंदरता का करीबी से अनुभव करने का मौका मिलेगा। हर साल बड़ी संख्या में देश दुनिया से लोग इस जगह पर घूमने के लिए आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package Nainital 2026 Check Benefits Price And Complete Details In Hindi
IRCTC Tour Package Nainital 2026 - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज की शुरुआत 20 अगस्त, 2026 को लखनऊ से हो रही है। इस पैकेज में आपको ट्रेन से यात्री कराई जाएगी। अगर आप इस टूर पैकेज के अंतर्गत नैनीताल घूमने जाना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
IRCTC Tour Package Nainital 2026 Check Benefits Price And Complete Details In Hindi
IRCTC Tour Package Nainital 2026 - फोटो : Adobe Stock

वहीं इस टूर पैकेज का किराया अकेले यात्रा करने पर 27,050 रुपये है। अगर आप दो लोगों के साथ घूमने की योजना बना रहे हैं, तो इस स्थिति में प्रति व्यक्ति आपको 14,900 रुपये किराया देना होगा। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 11,700 रुपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed