Aadhaar Card Loan PIB Fact Check: आज के इस दौर में असली चीजों के नाम पर नकली चीजें काफी परोसी जा रही हैं जिनसे लोगों के लिए असली-नकली में फर्क करना बेहद मुश्किल हो गया है।
Loan on Aadhaar Card: क्या आधार कार्ड दिखाने पर सरकार दे रही लोन? जानें क्या कहा Govt ने
Aadhaar Loan News: अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि सरकार आधार कार्ड पर लोन दे रही है? तो जान लें PIB ने इस खबर का फैक्ट चेक कर सच्चाई बताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या मैसेज भेजा रहा है लोगों को?
- दरअसल, लोगों को एक मैसेज लोन के नाम पर भेजा जा रहा है
- इस मैसेज में लिखा है कि 'प्रधानमंत्री योजना आधारकार्ड लोन 2% ब्याज, 50% माफ'
- साथ में एक मोबाइल नंबर दिया है जिस पर कॉल करने के लिए कहा गया है
क्या सरकार सच में आधार कार्ड पर लोन दे रही है?
- इस मैसेज का फैक्ट चेक PIB फैक्ट चेक की तरफ से किया गया है
- इसमें PIB ने फैक्ट चेक कर जानकारी दी जिसमें उन्होंने बताया कि 'क्या आपके पास भी प्रधानमंत्री योजना के तहत आधार कार्ड से 2% सालाना ब्याज दर पर लोन दिए जाने का मैसेज आया है?
- यै मैसेज फर्जी है और ऐसे संदेशों के झांसे में न आएं क्योंकि ये साइबर ठगी का प्रयास हो सकता है'
- PIB फैक्ट चेक की तरफ से ये भी बताया गया कि 'भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना संचालित नहीं की जा रही है
- केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट https://myscheme.gov.in पर ही भरोसा करें"
📣क्या आपके पास भी प्रधानमंत्री योजना के तहत आधार कार्ड से 2% सालाना ब्याज दर पर लोन दिए जाने का मैसेज आया है?#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 13, 2026
❌ यह मैसेज #फर्जी है।
⚠️ ऐसे संदेशों के झांसे में न आएं। यह साइबर ठगी का प्रयास हो सकता है।
✅ प्रधानमंत्री @narendramodi या भारत सरकार द्वारा ऐसी… pic.twitter.com/voAeMsVAg6
क्या है मैसेज की सच्चाई?
- ऐसे में साफ होता है कि ये मैसेज पूरी तरह से फेक है
- भारत सरकार किसी भी तरह का कोई लोन आधार कार्ड के नाम पर नहीं दे रही है
- इसलिए ऐसे किसी मैसेज पर विश्वास करने से बचें