{"_id":"6a7ecdba0ca054b60b04b66d","slug":"ifsc-code-meaning-why-does-ifsc-have-11-characters-and-what-do-they-mean-2026-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IFSC कोड का क्या होता है मतलब? इसमें 11 अंक ही क्यों होते हैं?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IFSC कोड का क्या होता है मतलब? इसमें 11 अंक ही क्यों होते हैं?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प प्रकाश सिंह
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:02 PM IST
सार
अक्सर कई लोग सवाल करते हैं कि IFSC Code का क्या मतलब होता है? इसमें आखिर 11 अंक ही क्यों होते हैं? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
IFSC Code Meaning
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बैंक से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय आपको IFSC Code दर्ज करना होता है। IFSC Code में कुल 11 अंक होते हैं। वहीं क्या कभी आपने सोचा है कि इसमें जो 11 अंक होते हैं उनका मतलब क्या होता है? IFSC का पूरा नाम Indian Financial System Code होता है। यह एक खास तरह का अल्फान्यूमेरिक यानी अक्षर और अंकों से बना यूनिक कोड होता है, जो किसी बैंक की खास शाखा की पहचान को बताने का काम करता है। यह कोड बैंक और उसकी शाखा की पहचान करने तथा ट्रांजैक्शन को सही जगह रूट करने में मदद करने का काम करता है।
2 of 5
bank holiday
- फोटो : Adobe Stock
IFSC Code में 11 कैरेक्टर ही क्यों होते हैं?
IFSC Code का फॉर्मेट होता है। इसके पहले जो चार अल्फाबेट होते हैं, वह बैंक की पहचान को बताने का काम करते हैं। इसके बाद पांचवां कैरेक्टर हमेशा 0 होता है। RBI की मानें, तो इसे भविष्य में उपयोग के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके बाद जो अगले छह कैरेक्टर होते हैं, वह संबंधित बैंक शाखा के बारे में बताते हैं। 4 कैरेक्टर बैंक के लिए, 1 कैरेक्टर रिजर्व और 6 कैरेक्टर शाखा के लिए होते हैं। इस तरह कुल 11 कैरेक्टर IFSC Code में होते हैं।
3 of 5
बैंक लोन
- फोटो : Freepik
मान लीजिए किसी बैंक का IFSC Code SBIN0001234 है। इसमें SBIN बैंक की पहचान करता है, पांचवां कैरेक्टर 0 रिजर्व रहता है। इसके अलावा 001234 शाखा के बारे में बताता है। आप जब इलेक्ट्रॉनिक तरीके से पैसे ट्रांसफर करते हैं, तो केवल बैंक अकाउंट नंबर ही पर्याप्त नहीं होता है। उस दौरान IFSC Code भी दर्ज करना होता है। यह सिस्टम को यह पहचानने में मदद करता है कि रकम किस बैंक की किस शाखा तक पहुंचानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बैंक
- फोटो : Adobe Stock
आप अपनी बैंक शाखा का IFSC Code जानने के लिए बैंक की चेकबुक, पासबुक या बैंक के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन किसी को पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं, तो उस दौरान IFSC Code को ध्यानपूर्वक जाचें।
विज्ञापन
5 of 5
बैंक
- फोटो : Adobe Stock
भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई हर बैंक की शाखा के लिए एक यूनिक IFSC Code जारी करता है। कई लोग अक्सर इस बारे में सवाल करते हैं कि दो बैंक जब आपस में विलय करते हैं, तो IFSC Code का क्या होता है। इस स्थिति में बैंक के पुरानी शाखा का IFSC Code बदल जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।