फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Plastic Bottle Number Meaning: पानी की बोतल पर लिखे अलग-अलग प्लास्टिक नंबरों का क्या मतलब है? यहां जानें

Fri, 14 Aug 2026 07:27 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 14 Aug 2026 07:27 PM IST
सार

What do Recycling Codes on Plastics Mean: अक्सर ये देखने को मिलता है कि बाजार में मिलने वाले लगभग सभी तरह के प्लास्टिक के सामनों पर त्रिभुज बना होता है जिसके अंदर 1 से 7 तक कोई अंक लिखा होता है। आइए इस लेख में ये समझते हैं कि इन नंबरों का क्या मतलब होता है। 

विज्ञापन
Plastic Bottle Recycling Codes Guide: What Do the Numbers on Water Bottles Mean and Which Ones Are Safe to Use
पानी की बोतल पर नंबर का मतलब - फोटो : AI

Plastic Bottle Number Meaning Guide: जब भी हम बाजार से पानी की बोतल या प्लास्टिक के डिब्बे में पेक किया गया सामान खरीदते हैं, तो उसके नीचे एक छोटा सा त्रिभुज बना होता है जिसके अंदर 1 से 7 तक कोई अंक लिखा होता है। अधिकतर लोग इन अंकों को नजरअंदाज कर देते हैं। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि इन नंबरों का क्या मतलब होता है और ये क्यों छापे जाते हैं? ये नंबर मुख्य रूप से बताते हैं कि सामान किस प्रकार के प्लास्टिक रेजिन से बना है।



सिर्फ इस नंबर को देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि प्लास्टिक खाने-पीने के लिए सुरक्षित है या नहीं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि इन अलग-अलग प्लास्टिक नंबरों का क्या मतलब होता है।

Plastic Bottle Recycling Codes Guide: What Do the Numbers on Water Bottles Mean and Which Ones Are Safe to Use
water bottle - फोटो : Adobe Stock

नंबर 1 (PET या PETE)

 

  • यह सबसे आम प्लास्टिक है, जिसका इस्तेमाल पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में होता है।
  • इसे सिर्फ एक ही बार इस्तेमाल करना चाहिए; बार-बार प्रयोग करने से सेहत को नुकसान हो सकता है।
Plastic Bottle Recycling Codes Guide: What Do the Numbers on Water Bottles Mean and Which Ones Are Safe to Use
water bottle - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2 (HDPE)

  • यह उच्च घनत्व वाला मजबूत प्लास्टिक होता है, जिसका उपयोग दूध के डिब्बे, जूस की बोतलें और डिटर्जेंट के बर्तन बनाने में किया जाता है, और यह स्वास्थ्य के लिए काफी सुरक्षित माना जाता है।


नंबर 3 (PVC)

  • इस प्रकार के प्लास्टिक का उपयोग ज्यादातर पाइप, विनील फ्लोरिंग और नॉन-फूड कंटेनर बनाने में किया जाता है, जिसमें जहरीले रसायन होते हैं और इससे कभी भी खाने-पीने की चीजें पैक नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Plastic Bottle Recycling Codes Guide: What Do the Numbers on Water Bottles Mean and Which Ones Are Safe to Use
नंबर 4 और 5 (LDPE और PP) - फोटो : Adobe Stock
नंबर 4 और 5 (LDPE और PP)
  • जिस प्लास्टिक पर 4 नंबर लिखा होता है, वह काफी लचीला होता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से सामान ले जाने वाली पॉलीथीन और कैरी बैग बनाने में होता है।
  • वहीं जिस प्लास्टिक पर नंबर 5 लिखा होता है वो गर्मी सह सकता है और सुरक्षित होता है, इसलिए इसका इस्तेमाल टिफिन और दही के डिब्बों में होता है।
विज्ञापन
Plastic Bottle Recycling Codes Guide: What Do the Numbers on Water Bottles Mean and Which Ones Are Safe to Use
नंबर 6 और 7 (PS और Other) - फोटो : Adobe stock
नंबर 6 और 7 (PS और Other)
  • नंबर 6 यानी पॉलीस्टाइन का उपयोग डिस्पोजेबल थर्माकोल कप में होता है।
  • वहीं नंबर 7 का मतलब अन्य है। इसमें ऐसे प्लास्टिक शामिल होते हैं जो पहले छह श्रेणी में नहीं आते या कई प्लास्टिक के कंबीनेशन से बने होते हैं।
  • इसलिए इन श्रेणियों के बर्तनों का इस्तेमाल खाने-पीने के लिए करने से बचना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed