फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: आधार में ईमेल आईडी अपडेट करना क्यों जरूरी? इस तरीख तक फ्री में कर सकते हैं अपडेट

Fri, 14 Aug 2026 09:15 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 14 Aug 2026 09:15 PM IST
सार

Why Update Email In Aadhaar Guide: आधार में ईमेल अपडेट करने के कई फायदे हैं, आप इसके लिए आधार एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि फिलहाल आधार में ईमेल आप फ्री में अपडेट कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Why Updating Email ID in Aadhaar is Important: Free Online Update Deadline Extended Till December 31, 2026
आधार में ईमेल आईडी कैसे अपडेट करें, - फोटो : AI

Free Aadhaar Email Update Deadline December 2026: आज के डिजिटल समय में आधार कार्ड हम सभी के लिए सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक बन गया है, जिसका इस्तेमाल बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक हर जगह किया जाता है। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि आपके आधार कार्ड में आपका मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बिल्कुल सही और अपडेटेड हो। आप इसे आसानी से अपडेट करने के लिए आधार एप के सर्विसेज सेक्शन में जाकर आसानी से ईमेल आईडी अपडेट कर सकते हैं।



कई बार लोग आधार में ईमेल आईडी लिंक करवाने को ज्यादा अहमियत नहीं देते हैं, जिससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि आधार में ईमेल आईडी अपडेट होना क्यों जरूरी है और इसकी अंतिम तारीख क्या है।

Why Updating Email ID in Aadhaar is Important: Free Online Update Deadline Extended Till December 31, 2026
ऑनलाइन सेवाओं और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलना - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन सेवाओं और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलना

  • आधार से ईमेल आईडी जुड़े होने पर सरकार की सभी योजनाओं, स्कॉलरशिप और सब्सिडी के नोटिफिकेशन सीधे आपके मेल पर सुरक्षित पहुंच जाते हैं।
  • इससे किसी भी महत्वपूर्ण सरकारी जानकारी के छूटने का कोई डर नहीं रहता है और आप समय पर लाभ उठा सकते हैं।
Why Updating Email ID in Aadhaar is Important: Free Online Update Deadline Extended Till December 31, 2026
डिजिटल सुरक्षा और धोखाधड़ी से बचाव - फोटो : Adobe Stock

डिजिटल सुरक्षा और धोखाधड़ी से बचाव

  • आधार कार्ड का इस्तेमाल किसी भी वेरिफिकेशन या ई-केवाईसी (e-KYC) के लिए होने पर तुरंत आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर जानकारी आ जाती है।
  • इससे आप किसी भी तरह के फ्रॉड या धोखेधड़ी से पूरी तरह सुरक्षित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Updating Email ID in Aadhaar is Important: Free Online Update Deadline Extended Till December 31, 2026
पासवर्ड रीसेट करने और डिजिटल लॉकर की सुविधा - फोटो : Adobe Stock

पासवर्ड रीसेट करने और डिजिटल लॉकर की सुविधा

  • बैंक खातों, पैन कार्ड या डिजीलॉकर जैसी डिजिटल सेवाओं में लॉगिन करते समय ओटीपी और वेरिफिकेशन मेल पाने के लिए आधार में ईमेल होना जरूरी है।
  • इससे आपको हर जरूरी अपडेट समय पर मिल जाती है और आपका डिजिटल काम बहुत आसान हो जाता है।
विज्ञापन
Why Updating Email ID in Aadhaar is Important: Free Online Update Deadline Extended Till December 31, 2026
31 दिसंबर 2026 तक बिना किसी शुल्क के अपडेट करने का मौका - फोटो : Adobe Stock
31 दिसंबर 2026 तक बिना किसी शुल्क के अपडेट करने का मौका
  • भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के नियमों के अनुसार आम नागरिकों की सुविधा के लिए आधार कार्ड में ईमेल आईडी मुफ्त में अपडेट करने की समयसीमा 31 दिसंबर 2026 तक तय की गई है।
  • इसलिए इस सुनहरे मौके का लाभ उठाकर अपना आधार में ईमेल आईडी जरूर अपडेट कर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed