फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 August Fraud Alert: एक गलती और इस 15 अगस्त स्कैमर्स खाली कर देंगे आपका बैंक अकाउंट, जानें कैसे बचें

Sat, 08 Aug 2026 11:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 08 Aug 2026 11:56 AM IST
सार

Fraud Se Kaise Bache: क्या आप जानते हैं कि स्कैमर्स आपको 15 अगस्त के मौके पर चलने वाली ई-कॉमर्स वेबसाइट/एप सेल के नाम पर ठग सकते हैं? जानें इनसे कैसे बचा जा सकता है।

विज्ञापन
15th Aug Fraud Alert: How to avoid fraud during independence day
15 अगस्त पर चलने वाली सेल के नाम पर न हो जाएं ठगी का शिकार। - फोटो : Amar Ujala AI

Independence Day Fraud Alert: हर भारतवासी के लिए 15 अगस्त का दिन बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन देश स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इस खास मौके को लोग ध्वजारोहण करके और अन्य तरीकों से सेलिब्रेट करते हैं।



15 अगस्त के मौके पर कई ई-कॉमर्स कंपनियां सेल चलाती है जिनमें वे अपने ग्राहकों को कई तरह के आकर्षक ऑफर्स, डिस्काउंट, कैशबैक जैसे लाभ देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इन्हीं सेल की आड़ में स्कैमर्स आपको ठगने का काम करते हैं? चलिए जानते हैं इस 15 अगस्त जालसाज आपको न ठग पाए, इसके लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना होता है...

15th Aug Fraud Alert: How to avoid fraud during independence day
15 अगस्त पर चलने वाली सेल के नाम पर न हो जाएं ठगी का शिकार। - फोटो : Adobe Stock

जालसाज 15 अगस्त की सेल के नाम पर कैसे करते हैं ठगी?

नंबर 1

  • 15 अगस्त की जब भी सेल चलती है, तो इसमें कई ऑफर्स आते हैं
  • इन ऑफर्स के नाम पर स्कैमर्स लोगों को ठगने का काम करते हैं
  • इसके लिए वे आपको कोई लुभावना ऑफर देकर आपको कोई लिंक, मैसेज, ईमेल आदि भेज सकते हैं
  • फिर क्या आप जैसे ही इन अनजाने लिंक पर क्लिक करते हैं आपका मोबाइल हैक हो जाता है और आपके बैंक खाते से पैसे निकल जाते हैं
  • इसलिए ऐसे किसी मैसेज या लिंक पर कभी विश्वास न करें और न ही क्लिक करें
15th Aug Fraud Alert: How to avoid fraud during independence day
15 अगस्त पर चलने वाली सेल के नाम पर न हो जाएं ठगी का शिकार। - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)

नंबर 2

  • पार्सल कैंसिल भी ठगने का एक तरीका है, इसलिए इससे बचकर रहें
  • इसमें आपके पास कोई कॉल आएगा कि आपके नाम से पार्सल आया है
  • पर जब आप कहेंगे कि आपने तो ये ऑर्डर नहीं किया इसे वापस ले जाएं
  • इस पर आपसे एक ओटीी मांगा जाता है, जो आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है
  • पर इस ओटीपी को कभी किसी को शेयर न करें, वरना आपके बैंक खाते से पैसे निकल जाएंगे
  • जान लें ये स्कैम होता है जिसमें आपको फेक फार्सल कैंसिल करने के नाम पर ठगा जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
15th Aug Fraud Alert: How to avoid fraud during independence day
15 अगस्त पर चलने वाली सेल के नाम पर न हो जाएं ठगी का शिकार। - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • लोगों को ठगने के लिए सोशल मीडिया भी एक जरिया बना हुआ है
  • यहां पर जालसाज लोगों को मैसेज करते हैं या नकली पेज आदि बनाकर आपको ऑफर्स देते हैं
  • फिर जब आप प्रोडक्ट के लिए ऑर्डर कर देते हैं और पेमेंट कर देते हैं
  • तो आपको ऑर्डर नहीं मिलता और बस फिर आपके साथ ठगी हो जाती है
  • इसलिए हमेशा विश्वसनीय ई-कॉमर्स वेबसाइट/एप से ही खरीदारी करें
विज्ञापन
15th Aug Fraud Alert: How to avoid fraud during independence day
15 अगस्त पर चलने वाली सेल के नाम पर न हो जाएं ठगी का शिकार। - फोटो : Adobe Stock

नंबर 4

  • अगर आपके व्हाट्सएप पर ऐसा कोई मैसेज आए जिसमें लिखा हो कि 15 अगस्त सेल का लाभ उठाने के लिए दिए लिंक पर क्लिक करें
  • तो जरा रुकिए और भूलकर भी इस लिंक पर क्लिक न करें
  • दरअसल, ये फेक लिंक होते हैं जो आपको ठगने के लिए स्कैमर्स आपको भेजते हैं
  • इसलिए ऐसे किसी लिंक पर क्लिक न करें, वरना ठगी हो सकती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed