Free UP Internal Storage India: आज के दौर में स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है, जिसके बिना रोजमर्रा के कई जरूरी काम रुक जाते हैं। ऐसे में यदि आपका फोन बार-बार हैंग होने लगे या बीच-बीच में अटकने लगे, तो झुंझलाहट होना बहुत स्वाभाविक है। फोन के धीमा होने या हैंग होने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं जैसे फोन की स्टोरेज का फुल होना या बैकग्राउंड में बहुत सारे ऐप्स का एक साथ चलना।
{"_id":"6a75f681c93c529ec7036441","slug":"smartphone-hanging-problem-guide-easy-and-effective-tips-to-fix-a-lagging-phone-and-boost-performance-2026-08-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Smartphone Hanging Problem: फोन के हैंग होने से हैं परेशान? अपनाएं ये टिप्स स्मूथ हो जाएगा स्मार्टफोन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Smartphone Hanging Problem: फोन के हैंग होने से हैं परेशान? अपनाएं ये टिप्स स्मूथ हो जाएगा स्मार्टफोन
Fri, 07 Aug 2026 08:45 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 07 Aug 2026 08:45 PM IST
सार
Fix Lagging Phone Performance: अक्सर लोग अपने फोन के हैंग होने की वजह से परेशान रहते हैं, मगर कई बार इसके पीछे का कारण हमारी ही कुछ गलतियां होती हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि आप कैसे अपने फोन के स्पीड को स्मूद बना सकते हैं।
विज्ञापन
फोन हैंग होने से कैसे बचाएं
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनल स्टोरेज को खाली रखना और बेकार फाइलें हटाना
- फोटो : Adobe Stock
इंटरनल स्टोरेज को खाली रखना और बेकार फाइलें हटाना
- फोन के हैंग होने का सबसे मुख्य कारण उसकी इंटरनल मेमोरी का लगभग पूरा भर जाना होता है।
- अपने स्मार्टफोन से उन सभी बड़ी और बेकार फाइलों, पुरानी फोटो या वीडियो को डिलीट कर दें जिनकी आपको जरूरत नहीं है, ताकि सिस्टम को काम करने के लिए पर्याप्त खाली स्पेस मिल सके।
फोन के ऐप्स और ऑपरेटिंग सिस्टम को हमेशा अपडेट रखना
- फोटो : Adobe Stock
फोन के ऐप्स और ऑपरेटिंग सिस्टम को हमेशा अपडेट रखना
- कई बार पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन्स के कारण भी मोबाइल में तकनीकी गड़बड़ी आने लगती है।
- अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर समय-समय पर सिस्टम अपडेट और प्ले स्टोर से सभी जरूरी ऐप्स को अपडेट करते रहें, जिससे बग्स दूर होते हैं और फोन की परफॉर्मेंस बेहतर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैश मेमोरी और अनचाहे बैकग्राउंड ऐप्स साफ करना
- फोटो : Adobe Stock
कैश मेमोरी और अनचाहे बैकग्राउंड ऐप्स साफ करना
- मोबाइल में लगातार इस्तेमाल से बहुत सारा कचरा डेटा यानी कैश मेमोरी जमा हो जाती है, जो प्रोसेसर पर अतिरिक्त दबाव डालती है।
- फोन की सेटिंग्स में जाकर समय-समय पर ऐप्स का कैश क्लियर करें और उन ऐप्स को बंद कर दें जो बिना इस्तेमाल के बैकग्राउंड में बैटरी और रैम घेरते हैं।
विज्ञापन
फोन को समय-समय पर रीस्टार्ट या रीबूट करना
- फोटो : Adobe Stock
फोन को समय-समय पर रीस्टार्ट या रीबूट करना
- लगातार कई दिनों तक फोन चालू रहने से इसकी रैम पर लोड बढ़ जाता है और यह धीमा होने लगता है।
- हफ्ते में कम से कम एक या दो बार अपने स्मार्टफोन को रीस्टार्ट जरूर करें, जिससे इसकी सारी प्रक्रियाएं रिफ्रेश हो जाती हैं और हैंग होने की समस्या से राहत मिलती है।