फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: कब करानी चाहिए AC की सर्विसिंग? जानिए सही समय और कितनी बार जरूरी है सर्विस

Sat, 08 Aug 2026 02:20 PM IST
संकल्प प्रकाश सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प प्रकाश सिंह Updated Sat, 08 Aug 2026 02:20 PM IST
सार

When to service ac: गर्मी बढ़ते ही AC घरों और ऑफिस में सबसे जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में शामिल हो जाता है। हालांकि, बेहतर कूलिंग और कम बिजली खपत के लिए समय पर इसकी सर्विसिंग कराना भी जरूरी है।

विज्ञापन
AC Service Tips: When Is the Right Time To Get Your Air Conditioner Serviced
AC Servicing Tips - फोटो : AI Generated

AC servicing time: गर्मियों के सीजन में एसी का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। हालांकि, एसी का इस्तेमाल करने के साथ साथ उसकी सही समय पर सर्विसिंग करानी भी जरूरी है। ऐसे में सवाल उठता है कि AC की सर्विसिंग कब और कितने समय के अंतराल पर करानी चाहिए? अगर आप AC लंबे समय से इस्तेमाल कर रहे हैं और और उसकी कूलिंग पहले जैसी नहीं रही, बिजली की खपत बढ़ गई है या यूनिट से अजीब आवाज आ रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। एसी की समय पर सर्विसिंग कराने से उसकी परफॉर्मेंस बेहतर होती है। इसके अलावा संभावित खराबियों की पहचान करने और अनावश्यक खर्च से बचने में मदद मिल सकती है। 

AC Service Tips: When Is the Right Time To Get Your Air Conditioner Serviced
AC Tips - फोटो : Freepik

कब करानी चाहिए एसी की सर्विसिंग?

  • आमतौर पर AC की सामान्य सर्विसिंग साल में कम से कम दो बार कराने की सलाह दी जाती है।
  • गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले एसी की सर्विसिंग कराना अच्छा माना जाता है।
  • सर्दियों के सीजन में लंबे समय तक एसी बंद रहने से उसमें धूल जम जाती है।
  • इस कारण एसी को गर्मियों के सीजन में चालू करने से पहले उसकी सर्विसिंग कराने से वह अच्छी कूलिंग देता है।
AC Service Tips: When Is the Right Time To Get Your Air Conditioner Serviced
AC Tips - फोटो : Freepik
  • हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हर AC में सर्विसिंग की जरूरत एक जैसी नहीं होती।
  • वहीं एसी की दूसरी सर्विसिंग सितंबर या अक्तूबर के महीने में करानी चाहिए।
  • मानसून के बाद एसी पर कीचड़ और फंगस जमने का खतरा रहता है।
  • इस कारण सर्दियों में एसी को बंद करने से पहले उसकी सर्विसिंग करानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Service Tips: When Is the Right Time To Get Your Air Conditioner Serviced
AC Tips - फोटो : Freepik

इन संकेतों को न करें नजरंदाज

  • इन सब के अलावा अगर आपके एसी से पानी टपक रहा रहा है, कमरे को ठंडा करने में उसे ज्यादा समय लग रहा है, एसी अपने आप बार बार बंद हो जाता है या उसमें से असामान्य आवाज आ रही है तो इस स्थिति में भी आप अपने एसी की सर्विसिंग करा सकते हैं।
  • इनमें से कुछ समस्याएं गंदे फिल्टर के कारण हो सकती हैं, जबकि कुछ मामलों में तकनीकी खराबी की जांच करनी जरूरी हो सकती है।
विज्ञापन
AC Service Tips: When Is the Right Time To Get Your Air Conditioner Serviced
AC Tips - फोटो : Freepik

एसी के फिल्टर की सफाई करनी भी है जरूरी

  • आपको एसी के फिल्टर की नियमित समय अंतराल पर सफाई कराते रहनी चाहिए।
  • धूल जमा होने पर एयरफ्लो प्रभावित हो सकता है और AC को कमरे को ठंडा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
  • फिल्टर कितनी बार साफ करना है, यह घर में धूल की मात्रा, इस्तेमाल और AC के मॉडल पर निर्भर करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed