फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Train Berth: ट्रेन में खाली बर्थ खोजने का आसान तरीका यहां जानें, RAC और वेटिंग वालों के आएगा काम

Sat, 08 Aug 2026 04:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 08 Aug 2026 04:40 PM IST
सार

Train Mein Khali Seat Mobile Par Kaise  Check Karein: अगर आपको ट्रेन में खाली सीटों की जानकारी लेनी है, तो आप ये IRCTC की रेल कनेक्ट एप के जरिए ये जान सकते हैं।

विज्ञापन
How to check for empty berths on a train using a mobile phone par train ki khali seat kaise check karein
ट्रेन में खाली सीट का पता कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala AI

Train Berth Rules: भारतीय रेलवे रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए ट्रेनों का संचालन करता है, लेकिन बावजूद इसके हर किसी को कंफर्म ट्रेन सीट नहीं मिल पाती। क्योंकि कई रूट पर तो लोगों की आवाजाही काफी रहती है।



इसलिए कई लोगों को RAC या वेटिंग ट्रेन टिकट ही मिल पाता है। ऐसे में लोगों को खाली सीट के लिए पूछने के लिए बार-बार टीटीई के पास जाना पड़ता है, लेकिन अब आप अपने मोबाइल पर ही ये चेक कर सकते हैं ट्रेन में कौन सी सीट खाली है। चलिए जानते हैं खाली सीट आप मोबाइल से कैसे चेक कर सकते हैं...

How to check for empty berths on a train using a mobile phone par train ki khali seat kaise check karein
ट्रेन में खाली सीट का पता कैसे करें? - फोटो : AdobeStock

ट्रेन की खाली सीट मोबाइल से कैसे चेक करें?

  • दरअसल, पैसेंजर अपने मोबाइल पर ही ट्रेन में खाली बर्थ की जानकारी देख सकते हैं
  • IRCTC की रेल कनेक्ट  एप और रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट डिजिटल चार्ट जारी होता है जिससे आप ये पता लगा सकते हैं कि किस कोच में कौन सी सीट खाली है
How to check for empty berths on a train using a mobile phone par train ki khali seat kaise check karein
ट्रेन में खाली सीट का पता कैसे करें? - फोटो : AdobeStock
  • भारतीय रेलवे के मुताबिक, ट्रेन के स्टेशन से रवाना होने से करीब 4 घंटे पहले रिजर्वेशन का पहला चार्ट बनता है
  • जबकि, दूसरा चार्ट ट्रेन छूटने से लगभग 30 मिनट पहले जारी किया जाता है और इसी दूसरे चार्ट के बनने के बाद बची हुई सीटों की जानकारी अपडेट कर दी जाती है
  • ऐसे में जिनके पास सीट नहीं है, वे रेल कनेक्ट एप और रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खाली सी की जानकारी ले सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
How to check for empty berths on a train using a mobile phone par train ki khali seat kaise check karein
ट्रेन में खाली सीट का पता कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

कैसे चेक करें खाली सीट?

  • सबसे पहले IRCTC की रेल कनेक्ट एप पर जाएं और Trains सेक्शन खोलें
  • इसके बाद चार्ट्स वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर ट्रेन नंबर, यात्रा की तारीख और बोर्डिंग स्टेशन भरें
  • अब गेट ट्रेन चार्ट वाले बटन पर क्लिक करें और फिर आप देखेंगे कि कोच के हिसाब से सीटों की पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ गई है
  • ध्यान दें कि अगर किसी सीट पर हरा रंग दिखाई देता है, तो इसका मतलब होता है कि वो बर्थ पूरी तरह खाली है
  • जबकि, बाकी दूसरे रंगों का मतलब होता है कि ये बर्थ कुछ ही स्टेशन के बीच खाली रहेगी
विज्ञापन
How to check for empty berths on a train using a mobile phone par train ki khali seat kaise check karein
ट्रेन में खाली सीट का पता कैसे करें? - फोटो : AdobeStock

क्या खाली सीट दिखे तो आप बैठ सकते हैं?

  • अगर आपको खाली सीट दिखे तो आप सीधे उस पर जाकर नहीं बैठ सकते हैं, क्योंकि ये रेलवे के नियमों का उल्लंघन है
  • आपके पास अगर RAC या  वेटिंग टिकट है, तो आपको ऑन-बोर्ड टीटीई से बात करनी होगा, क्योंकि टीटीई ही आपको खाली सीट दे सकता है
  • टीटीई आपको वो सीट देता है और आपसे इसके लिए सरकारी शुल्क ले, लेकिन ध्यान रहे कि टीटीई को अगर पैसे दें तो उसकी स्लिप लेना न भूलें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed