Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Fake Reviews Online Shopping: How to Identify Fake Product Reviews Before Buying Online
{"_id":"6a7704558afcce2f87044125","slug":"fake-reviews-online-shopping-how-to-identify-fake-product-reviews-before-buying-online-2026-08-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Online सामान खरीदते समय Fake Review कैसे पहचानें?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प प्रकाश सिंह
Updated Sat, 08 Aug 2026 04:19 PM IST
सार
ऑनलाइन शॉपिंग में किसी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले लोग अक्सर उसके रिव्यू और रेटिंग पर भरोसा करते हैं। लेकिन हर चमकता 5-स्टार रिव्यू असली नहीं होता, इसलिए खरीदारी से पहले नकली रिव्यू की पहचान करना जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
How To Identify Fake Reviews
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के इस डिजिटल दौर में ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किसी प्रोडक्ट की रेटिंग और रिव्यू देखकर उसकी खरीदारी करना आम बात हो गई है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात है कि सिर्फ हर 4 या 5 स्टार रिव्यू असली ग्राहक का अनुभव हो, यह जरूरी नहीं है। इन दिनों नकली या भ्रामक रिव्यू के जरिए कई खराब प्रोडक्ट को बेहतर दिखाकर खरीदार को प्रभावित किया जा रहा है। ऐसे में एक जागरुक ग्राहक होने के नाते आपको इस बारे में पता होना जरूरी है। आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप भ्रामक रिव्यू की पहचान कर सकते हैं।
2 of 5
स्मार्टफोन में जरूर करें ये 5 सेटिंग्स
- फोटो : AI
अगर आप किसी प्रोडक्ट को खरीदने के लिए ऊसका रिव्यू देख रहे हैं, तो सबसे पहले रिव्यू की भाषा और एक जैसे पैटर्न पर ध्यान जरूर दें। अगर कई यूजर्स ने लगभग एक ही शब्दों में प्रोडक्ट की तारीफ की है या हर रिव्यू में सिर्फ बहुत अच्छा, बेस्ट प्रोडक्ट जैसी सामान्य बातें लिखी हैं, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। प्रोडक्ट का जो असली रिव्यू होता है उसमें अक्सर प्रोडक्ट के इस्तेमाल से जुड़ी खास जानकारी, कमियां और वास्तविक अनुभव मिलते हैं।
3 of 5
Smartphone
- फोटो : FREEPIK
अगर आपको किसी प्रोडक्ट के रिव्यू सेक्शन में बहुत कम समय में बड़ी संख्या में सकारात्मक रिव्यू दिखाई देने लगें, तो इसे एक संकेत के तौर पर आप देख सकते हैं। अगर आप किसी प्रोडक्ट को खरीद रहे हैं, तो केवल अच्छे रिव्यू ही न पढ़े बल्कि 1, 2 और 3 स्टार वाले रिव्यू भी पढ़ें। इनमें आपको अक्सर प्रोडक्ट की वास्तविक कमियां, क्वालिटी, डिलीवरी या इस्तेमाल से जुड़ी समस्याएं जानने को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Smartphone Tips
- फोटो : FREEPIK
फोटो और वीडियो वाले रिव्यू भी काफी उपयोगी होते हैं। हालांकि, इन्हें भी आंख बंद करके सच न मानें। देखें कि ग्राहक ने वास्तव में प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद तस्वीर शेयर की है या केवल प्रमोशनल जैसी तस्वीर पोस्ट की है। इसके अलावा प्रोडक्ट के नाम के साथ दूसरे प्लेटफॉर्म पर उससे जुड़े भी अनुभव और शिकायतें खोजें।
विज्ञापन
5 of 5
Smartphone Tips
- फोटो : FREEPIK
सबसे जरूरी रिव्यू को खरीदारी का अकेला आधार न बनाएं। कीमत, विक्रेता की जानकारी, रिटर्न और रिफंड पॉलिसी, वारंटी, प्रोडक्ट का स्पेसिफिकेशन आदि चीजों पर भी गौर जरूर करें। इस बात का ध्यान दें कि अगर प्रोडक्ट बहुत सस्ता है और उसके साथ असामान्य रूप से शानदार रिव्यू दिखाई दे रहे हैं, तो अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।