Raksha Bandhan Online Shopping Scams: भाई-बहन के प्यार के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर एक-दूसरे को तोहफे भेजने और ऑनलाइन शॉपिंग करने का क्रेज इन दिनों बहुत ज्यादा बढ़ गया है। लोग घर बैठे आसानी से डिस्काउंट और ऑफर्स के चक्कर में अपनी पसंद की चीजें बुक कर लेते हैं, लेकिन यही जल्दबाजी कई बार साइबर ठगों के लिए एक बड़ा मौका बन जाती है। त्योहार के इस सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर धोखाधड़ी और बैंक खाते खाली होने के मामले तेजी से सामने आने लगते हैं।
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर ऑनलाइन खरीदने वाले हैं गिफ्ट, ये गलती की तो हो सकता है साइबर फ्रॉड
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 07 Aug 2026 08:32 PM IST
सार
Fake Shopping Websites Warning: रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आ रहा है, ऐसे में सभी भाई अपनी बहन को गिफ्ट देने के लिए कई तरह के ऑनलाइन ही ऑर्डर कर देते हैं, मगर कई ऐसे फर्जी वेबसाइट होते हैं जहां लोग मंहगे सामान को सस्ते में देखते हैं और पेमेंट कर देते हैं। और बाद में पता चलता है कि वो फर्जी वेबसाइट थी। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन