फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Petrol Pump Free Things: डीजल-पेट्रोल के साथ हर पेट्रोल पंप पर फ्री मिलती हैं ये सेवाएं, यहां समझें

Fri, 07 Aug 2026 06:51 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 07 Aug 2026 06:51 PM IST
सार

Free Air Filling At Fuel Station: पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल के साथ-साथ कई ऐसी सर्विसेज हैं जो फ्री मिलती हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं आप इन सुविधाओं का लाभ कैसे ले सकते हैं।

विज्ञापन
Petrol Pump Free Services Guide: Essential Free Facilities Every Citizen Can Access at Indian Fuel Stations
पेट्रोल पंप की फ्री सेवाएं - फोटो : AdobeStock

Petrol Pump Free Services Guide: जब भी हम अपनी कार या बाइक में ईंधन डलवाने के लिए किसी पेट्रोल पंप पर जाते हैं, तो आमतौर पर तेल डलवाकर तुरंत आगे बढ़ जाते हैं। बहुत कम लोगों को यह जानकारी होती है कि भारतीय तेल कंपनियों के नियमों के मुताबिक हर पेट्रोल पंप पर ग्राहकों और आम जनता के लिए कई जरूरी सुविधाएं पूरी तरह मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती हैं। 



इन सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए पेट्रोल पंप संचालक आपसे कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं ले सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि पेट्रोल पंप पर वे कौन-कौन सी फ्री सेवाएं हैं जिनका फायदा आप बेझिझक उठा सकते हैं।

Petrol Pump Free Services Guide: Essential Free Facilities Every Citizen Can Access at Indian Fuel Stations
टायरों में हवा भरवाने और चेक कराने की मुफ्त सुविधा - फोटो : Adobe Stock

टायरों में हवा भरवाने और चेक कराने की मुफ्त सुविधा

  • देश के हर पेट्रोल पंप पर गाड़ियों के टायरों में हवा चेक करने और उसे रिफिल करने की मशीन लगी होती है।
  • इसके लिए पंप मालिक या कर्मचारी कोई पैसा नहीं ले सकते हैं, भले ही आपने वहां से पेट्रोल-डीजल डलवाया हो या नहीं।
Petrol Pump Free Services Guide: Essential Free Facilities Every Citizen Can Access at Indian Fuel Stations
पीने के साफ पानी और वॉशरूम का इस्तेमाल - फोटो : Adobe Stock

पीने के साफ पानी और वॉशरूम का इस्तेमाल

  • सरकार के नियमों के अनुसार हर पेट्रोल पंप पर आम लोगों के लिए आरओ या वाटर कूलर का साफ पीने का पानी उपलब्ध होना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा, साफ-सुथरे वॉशरूम की सुविधा भी पूरी तरह मुफ्त होती है, जिसके लिए किसी को भी मना नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Petrol Pump Free Services Guide: Essential Free Facilities Every Citizen Can Access at Indian Fuel Stations
फर्स्ट एड बॉक्स और आपातकालीन चिकित्सा सहायता - फोटो : Adobe Stock

फर्स्ट एड बॉक्स और आपातकालीन चिकित्सा सहायता

  • सड़क यात्रा के दौरान यदि किसी यात्री को चोट लग जाए या अचानक तबीयत खराब हो जाए, तो आप किसी भी पेट्रोल पंप से फर्स्ट एड किट मांग सकते हैं। 
  • इसमें जरूरी मरहम-पट्टी और जीवन रक्षक दवाइयां हमेशा उपलब्ध होनी चाहिए।
विज्ञापन
Petrol Pump Free Services Guide: Essential Free Facilities Every Citizen Can Access at Indian Fuel Stations
आपात स्थिति में मुफ्त फोन कॉल और शिकायत रजिस्टर - फोटो : Adobe Stock
आपात स्थिति में मुफ्त फोन कॉल और शिकायत रजिस्टर
  • अगर आपका फोन डिस्चार्ज हो जाए या नेटवर्क न आए, तो आप इमरजेंसी में पेट्रोल पंप से मुफ्त फोन कॉल कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही किसी भी असुविधा पर अपनी बात दर्ज कराने के लिए वहां शिकायत और सुझाव रजिस्टर मांगना आपका कानूनी अधिकार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed