फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: 500 रुपये के निवेश से शुरू करें ये बिजनेस, बंपर हो सकती है कमाई

Fri, 07 Aug 2026 05:08 PM IST
संकल्प प्रकाश सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प प्रकाश सिंह Updated Fri, 07 Aug 2026 05:08 PM IST
सार

आज हम आपको कुछ ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप 500 रुपये से शुरू कर सकते हैं। इन बिजनेस में कमाई की कई संभावनाएं छिपी हुई हैं।

विज्ञापन
Low Investment Top Business Ideas You Can Start With 500 Rupees
Business Ideas - फोटो : AI Generated

देश में कई लोग बेरोजगार हैं। वहीं कई लोग ऐसे हैं, जो अपनी नौकरी से खुश नहीं हैं। ये लोग अपना खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं लेकिन बिजनेस शुरू करने में आने वाली अत्याधिक लागत और जानकारी के अभाव में ये अपना व्यवसाय शुरू नहीं कर पाते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कुछ बिजनेस ऐसे हैं, जिन्हें आप मात्र 500 रुपये से भी शुरू कर सकते हैं। अगर आप योजनाबद्ध ढंग से इन बिजनेस को शुरू करते हैं, तो इसमें कमाई की कई संभावनाएं छिपी हुई हैं। देश में कई लोग इन बिजनेस को शुरू करके अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 

Low Investment Top Business Ideas You Can Start With 500 Rupees
Top Business Ideas - फोटो : AdobeStock

500 रुपये में आप शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस 

  • आप डिजिटल विजिटिंग कार्ड बनाने वाले व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। इसमें आप इन कार्ड को बनाकर छोटे व्यापारियों को बेच सकते हैं। 
  • आप घर पर रूई और मोमबत्ती बना सकते हैं। इन्हें आप मंदिरों और दुकानों पर जाकर बेच सकते हैं। 
  • आप हैंडमेड ब्रेसलेट और ज्वेलरी बनाकर बेच सकते हैं। 
  • आप घर पर पापड़ और नमकीन बनाकर भी दुकान और ग्राहकों को इसे बेच सकते हैं। 
Low Investment Top Business Ideas You Can Start With 500 Rupees
Top Business Ideas - फोटो : AdobeStock
  • कई लोग डिजिटल इनविटेशन कार्ड का व्यवसाय से भी अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। 
  • इसमें आप शादी, बर्थडे या दूसरे कार्यक्रमों के डिजिटल कार्ड बनाकर बेच सकते हैं। 
  • इसके अलावा आप कंटेंट राइटिंग फ्रीलांस का काम भी शुरू कर सकते हैं। 
  • आप लोगों के सोशल मीडिया, यूट्यूब के लिए अच्छा कंटेंट लिखकर पैसे कमा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Low Investment Top Business Ideas You Can Start With 500 Rupees
Top Business Ideas - फोटो : AdobeStock

इस तरह कर सकते हैं अपने व्यवसाय का विस्तार 

  • अपने व्यवसाय का प्रचार करने के लिए आप व्हाट्सएप बिजनेस, इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद ले सकते हैं। 
  • यहां से आपको कई ग्राहक मिलेंगे। आपको ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार करना है, ताकि आप उनका भरोसा जीत सकें। 
  • शुरुआत में आपकी जो कमाई होगी उसे आपको अपने व्यवसाय में ही निवेश करना है। 
विज्ञापन
Low Investment Top Business Ideas You Can Start With 500 Rupees
Top Business Ideas - फोटो : AdobeStock

इन बातों का रखें ध्यान 

  • आपको ऐसे व्यवसाय को ही चुनना है, जिसमें आपकी रुचि हो। 
  • आपको शुरुआत में छोटे स्तर पर काम करना है। 
  • इसके बाद जैसे जैसे मुनाफा होगा वैसे वैसे व्यवसाय का विस्तार करना है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed