फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

No Return No Refund Rule: क्या दुकानदार बिका हुआ सामान वापस लेने से मना कर सकता है? नियम जानें

Fri, 07 Aug 2026 03:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 07 Aug 2026 03:40 PM IST
सार

No Return No Refund Rule Kya Hai: आपके द्वारा खरीदा गया सामान क्या दुकानदार वापस लेने से मना कर सकता है? आप इससे जुड़ा नियम और अपने अधिकारों के बारे में यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
Can a Shopkeeper Refuse to Take Back Sold Goods? Know the Rules
क्या दुकानदार सामान वापस लेने से मना कर सकता है? - फोटो : Amar Ujala AI

Customer And Shopkeeper Rights: भले ही आजकल लोग ऑनलाइन शॉपिंग अधिक करते हैं, लेकिन आज भी एक बड़ा तबका ऐसा है जो ऑफलाइन शॉपिंग करता है यानी दुकान पर जाकर खरीदारी करता है।



आपने दुकान में ये बोर्ड तो जरूर देखा होगा जिस पर लिखा होता है कि 'बिका हुआ माल वापस नहीं होगा' तो क्या दुकानदार इस बोर्ड को लगा सकता है और क्या ग्राहक द्वारा खरीदे गए सामान को दुकानदार वापस लेने से मना कर सकता है? चलिए जानते हैं इस पर नियम क्या कहता है...

Can a Shopkeeper Refuse to Take Back Sold Goods? Know the Rules
क्या दुकानदार सामान वापस लेने से मना कर सकता है? - फोटो : AI Generated

'बिका हुआ माल वापस नहीं होगा' क्या दुकानदार ये बोर्ड लगा सकता है?

  • आपने कई दुकानों में ये बोर्ड देखा होगा जिस पर लिखा होता है 'बिका हुआ माल वापस नहीं होगा'
  • नियमों के तहत कोई भी दुकानदार अपना दुकान में ऐसा बोर्ड नहीं लगा सकता
  • ऐसा करना उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत बनाए गए नियमों का उल्लघंन है
  • ऐसा करने पर दुकानदार को सजा हो सकती है और साथ ही दुकानदार पर जुर्माना भी लग सकता है
Can a Shopkeeper Refuse to Take Back Sold Goods? Know the Rules
क्या दुकानदार सामान वापस लेने से मना कर सकता है? - फोटो : AI Generated

क्या ग्राहक खरीदा हुआ सामान वापस नहीं कर सकता?

  • नहीं, ऐसा नहीं है अगर आपने किसी दुकान से कोई सामान खरीदा है और उसमें दिक्कत है तो आप उसे वापस कर सकते हैं
  • दुकानदार की ये जिम्मेदारी बनती है कि वो आपके सामान को वापस करे
  • आप उस सामान के पैसे वापस ले सकते हैं या एक्सजेंज भी एक विकल्प हो सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Can a Shopkeeper Refuse to Take Back Sold Goods? Know the Rules
क्या दुकानदार सामान वापस लेने से मना कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock

किन-किन दिक्कतों पर वापस कर सकते हैं सामान?

  • सामान में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट
  • गुणवत्ता की कमी
  • गलत वस्तु की डिलीवरी
  • विज्ञापन या वादे के अनुरूप सामान नहीं मिला है तो सामान वापस किया जा सकता है आदि


नोट:- सिर्फ पसंद न आने की वजह से आप सामान को वापस नहीं कर सकते।

विज्ञापन
Can a Shopkeeper Refuse to Take Back Sold Goods? Know the Rules
क्या दुकानदार सामान वापस लेने से मना कर सकता है? - फोटो : AI Generated

दुकानदार क्या कर सकता है?
 

  • दुकानदार अपनी रिटर्न या एक्सचेंज पॉलिसी बना सकता है
  • पर इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं कि सामान में खराबी होने पर सामान वापस न करें
  • हालांकि, कोई सिर्फ इसलिए सामान वापस करना चाहता है क्योंकि उसे पसंद नहीं आया, तो इसके लिए दुकानदार कानूनी रूप से बाध्य नहीं है
  • पर अगर खरीदे गए सामान में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट, गुणवत्ता की कमी, गलत वस्तु की डिलीवरी, या विज्ञापन या वादे के अनुरूप सामान नहीं मिला है तो सामान रिटर्नज या एक्सचेंज करना होता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed