फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Platform Ticket Rules: प्लेटफॉर्म टिकट से जुड़े इन नियमों को जान लें, वरना जुर्माना लग सकता है

Fri, 07 Aug 2026 12:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 07 Aug 2026 12:52 PM IST
सार

Platform Ticket Ke Rules Kya Hain: अगर आप भी प्लेटफॉर्म टिकट लेकर किसी को छोड़ने रेलवे स्टेशन गए हैं, तो आपको प्लेटफॉर्म से जुड़े नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। ताकि, आप जुर्माने से बच सकें।

विज्ञापन
Indian Railways Rules For Platform Ticket What are the rules regarding platform tickets ke rule kya hain
प्लेटफॉर्म टिकट से जुड़े नियम क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

Indian Railways Platform Ticket Rules: रोजाना भारतीय ट्रेनों से लाखों-करोड़ों लोग सफर करते हैं और अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। वहीं, जब हमारे घर में कोई रिश्तेदार आता है या फिर घर वाले ट्रेन से कहीं जा रहे होते हैं, तो लोग उन्हें छोड़ने स्टेशन जाते हैं।



कई लोग यात्रियों को छोड़ने प्लेटफॉर्म तक भी जाते हैं जिसके लिए वे प्लेटफॉर्म टिकट लेते हैं, लेकिन क्या आप इस प्लेटफॉर्म टिकट के नियमों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो यहां जरूर जान लें। वरना आप पर जुर्माना लग सकता है। चलिए जानते हैं प्लेटफॉर्म टिकट से जुड़े नियमों के बारे में...

Indian Railways Rules For Platform Ticket What are the rules regarding platform tickets ke rule kya hain
प्लेटफॉर्म टिकट - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)

प्लेटफॉर्म टिकट से जुड़े क्या नियम हैं?

पहला नियम

  • आपको प्लेटफॉर्म टिकट की वैधता के बारे में जरूर पता होना चाहिए यानी प्लेटफॉर्म टिकट लेकर आप कितनी देर तक प्लेटफॉर्म पर रह सकते हैं
  • रेलवे के नियमों के तहत प्लेटफॉर्म टिकट जानी होने के समय से अगले 2 घंटे यानी 120 मिनट तक ही यात्री इस टिकट का इस्तेमाल कर सकता है यानी 2 घंटे तक ही प्लेटफॉर्म पर रह सकता है
Indian Railways Rules For Platform Ticket What are the rules regarding platform tickets ke rule kya hain
प्लेटफॉर्म टिकट से जुड़े नियम क्या हैं? - फोटो : AdobeStock

दूसरा नियम

  • कई लोग प्लेटफॉर्म टिकट तो लेते हैं, लेकिन जब ट्रेन लेट होती है तो यात्रियों संग वहीं प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का घंटों इंतजार भी करते हैं
  • पर यहां जान लें कि अगर आपका प्लेटफॉर्म टिकट का 2 घंटे का समय बीत चुका है और आपको ट्रेन लेट होने की वजह से और देर प्लेटफॉर्म पर रुकना है, तो ऐसे में आपको नया प्लेटफॉर्म टिकट लेना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Rules For Platform Ticket What are the rules regarding platform tickets ke rule kya hain
प्लेटफॉर्म टिकट से जुड़े नियम क्या हैं? - फोटो : AdobeStock

तीसरा नियम

  • इस बात को जान लें कि प्लेटफॉर्म टिकट सिर्फ प्लेटफॉर्म पर एंट्री लेने के लिए होता है न कि ट्रेन में यात्रा करने के लिए
  • हालांकि, किसी आपातकालीन स्थिति में आप प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ तो सकते हैं, लेकिन ट्रेन में चढ़ते ही आपको टीटीई को बताना होता है
  • फिर टीटीई आपके चढ़ने के स्टेशन का प्रमाण मानकर आपके गंतव्य तक का उचित किराया और नियमानुसार पेनल्टी लेकर वैध टिकट बना देगा
  • इस आपातकालीन स्थिति में आप सिर्फ ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं, लेकिन इसमें सीट मिलने की गारंटी नहीं होती है
विज्ञापन
Indian Railways Rules For Platform Ticket What are the rules regarding platform tickets ke rule kya hain
प्लेटफॉर्म टिकट से जुड़े नियम क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

कितना जुर्माना लगता है?

  • बिना प्लेटफॉर्म टिकट प्लेटफॉर्म पर जाने पर जुर्माना लग सकता है
  • प्लेटफॉर्म टिकट का समय (2 घंटे) बीतने के बाद भी प्लेटफॉर्म पर पाए जाने पर भी जुर्माना लग सकता है
  • इसमें आप पर वैध टिकट के बिना या एक्सपायर टिकट के साथ स्टेशन परिसर में पकड़े जाने पर न्यूनतम 500 रुपये तक का जुर्माना और उस स्टेशन से आगे का किराया भी वसूला जा सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed