IRCTC: महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर जाने का शानदार मौका! IRCTC लाया 4 रात 5 दिन का खास पैकेज, जानें किराया
irctc jyotirlinga package: भगवान महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए आईआरसीटीसी ने एक विशेष टूर पैकेज लॉन्च किया है। इसमें यात्रा, होटल, भोजन और स्थानीय परिवहन जैसी कई सुविधाएं एक साथ उपलब्ध कराई जा रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Irctc tour package 2026: हर साल बड़ी संख्या में लोग महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए जाते हैं। अगर आप भी इन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है।यह पैकेज दिल्ली से शुरू हो रहा है और मध्य प्रदेश के दो प्रमुख ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर (उज्जैन) और ओंकारेश्वर के दर्शन कराएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा 4 रात और 5 दिन तक कराई जाएगी। इस टूर का पैकेज कोड NDR011 है।
इस टूर पैकेज में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। इस पैकेज के अंतर्गत यात्रियों को ट्रेन से आने-जाने की सुविधा, स्थानीय जगहों पर घुमाने के लिए कैब, ठहरने के लिए होटल और यात्रा के दौरान भोजन की व्यवस्था की गई है। इससे यात्रियों को अलग-अलग सेवाओं की बुकिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। धार्मिक यात्रा के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही पैकेज में उपलब्ध होने से आपकी यात्रा सुविधाजनक होगी।
यात्रा की शुरुआत दिल्ली से होगी और इंदौर, महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की आगामी यात्रा की तारीख 12 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। महाकालेश्वर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जबकि नर्मदा नदी के तट पर स्थित ओंकारेश्वर भी श्रद्धालुओं की आस्था का एक प्रमुख केंद्र है।
आप सीटों की उपलब्धता के अनुसार समय रहते बुकिंग कर सकते हैं। यात्रा से पहले पैकेज में शामिल सेवाओं, नियमों और शर्तों की पूरी जानकारी प्राप्त जरूर करें। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज उन लोगों के लिए खास है, जो एक यात्रा में दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं।
इस टूर पैकेज के किराये की बात करें तो अकेले यात्रा करने पर आपको 31,475 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 18,375 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 16,015 रुपये है।