फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Train: प्लेटफॉर्म टिकट होने के बाद भी लग सकता है 500 रुपये का जुर्माना, बचने के लिए यहां जानें रेलवे का नियम

Sat, 15 Aug 2026 04:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 15 Aug 2026 04:49 PM IST
सार

Platform Ticket Ka New Rule Kya Hai: क्या आप जानते हैं कि एक व्यक्ति के पास प्लेटफॉर्म टिकट था, लेकिन बावजूद इसके टीटीई ने उस व्यक्ति पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया। इसलिए आपके लिए रेलवे के प्लेटफॉर्म टिकट को लेकर बने नियमों के बारे में जानना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
Railways Rule: Under the new railway rules a fine of ₹500 can be imposed even if one holds a platform ticket
प्लेटफॉर्म टिकट से कितनी देर स्टेशन पर रुक सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

Indian Railways Rules For Platform Ticket: भारतीय ट्रेनों से हर रोज करोड़ों लोग सफर करते हैं और अपने हिसाब से अलग-अलग कोचों जैसे- जनरल से लेकर एसी क्लास तक में सफर करते हैं। पर जब भी घर से कोई ट्रेन पकड़ने जाता है, तो लोग उसे छोड़ने रेलवे स्टेशन जरूर जाते हैं।

वहीं, यात्री के अलावा बाकी लोगों को प्लेटफॉर्म टिकट लेना होता है। पर क्या आप जानते हैं एक व्यक्ति के पास प्लेटफॉर्म टिकट होने के बाद भी उसका 500 रुपये का जुर्माना लगा? चलिए जानते हैं आखिर रेलवे का कौन सा ऐसा नियम है जिसमें प्लेटफॉर्म टिकट होने के बाद भी जुर्माना लग सकता है...

Railways Rule: Under the new railway rules a fine of ₹500 can be imposed even if one holds a platform ticket
प्लेटफॉर्म टिकट से कितनी देर स्टेशन पर रुक सकते हैं? - फोटो : AdobeStock

आखिर क्यों लगा शख्स पर 500 रुपये का जुर्माना?

  • दरअसल, एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म टिकट लेकर प्लेटफॉर्म पर गया था
  • फिर जब टीटीई ने उसकी जांच की तो उसके पास वैध प्लेटफॉर्म टिकट मिला, लेकिन रेलवे ने उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया
  • रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जुर्माना इसलिए लगा क्योंकि वो व्यक्ति प्लेटफॉर्म पर निर्धारित समय से अधिक देर तक ही स्टेशन पर मौजूद था
Railways Rule: Under the new railway rules a fine of ₹500 can be imposed even if one holds a platform ticket
प्लेटफॉर्म टिकट से कितनी देर स्टेशन पर रुक सकते हैं? - फोटो : AdobeStock

क्या प्लेटफॉर्म टिकट की कोई निर्धारित समय सीमा होती है?

  • हां, रेलवे के प्लेटफॉर्म टिकट की तय समय सीमा होती है
  • प्लेटफॉर्म टिकट आमतौर पर लगभग 2 घंटे तक के लिए ही मान्य होते हैं
  • ये समय इसलिए होता है ताकि लोग अधिक देर स्टेशन या प्लेटफॉर्म पर न रूकें
विज्ञापन
विज्ञापन
Railways Rule: Under the new railway rules a fine of ₹500 can be imposed even if one holds a platform ticket
प्लेटफॉर्म टिकट से कितनी देर स्टेशन पर रुक सकते हैं? - फोटो : AdobeStock
  • रेलवे के मुताबिक, यात्री को लोग छोड़ें और फिर वापस अपने घर चले जाएं
  • अगर सभी लोग प्लेटफॉर्म पर रुके रहेंगे, तो इससे स्टेशन पर भीड़ जमा हो जाएगी
  • इस भीड़ को कम करने के लिए 2 घंटे का समय तय किया गया है
विज्ञापन
Railways Rule: Under the new railway rules a fine of ₹500 can be imposed even if one holds a platform ticket
प्लेटफॉर्म टिकट से कितनी देर स्टेशन पर रुक सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या जुर्माना भी लग सकता है?

  • हां, अगर कोई प्लेटफॉर्म टिकट के तय समय से अधिक स्टेशन या प्लेटफॉर्म पर रुकता है, तो उस पर 500 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है
  • इसलिए जब भी प्लेटफॉर्म टिकट लेकर स्टेशन पर जाएं, तो समय सीमा का ध्यान रखें ताकि जुर्माने से बच सकें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed