Speed Up Old Laptop For Free: तकनीक के इस दौर में लैपटॉप बहुत से लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा है। चाहें ऑफिस में काम करना हो, स्कूल या कॉलेज में कोई प्रोजेक्ट तैयार करना हो या मनोरंजन के लिए वीडियो देखना हो, इन तमाम काम के लिए लैपटॉप एक बेहद काम की चीज है। अक्सर ऐसा होता है कि जब लैपटॉप नया होता है काफी स्मूथ चलता है, पर जैसे-जैसे वो पुराना होता है जाता है उसकी प्रोसेसिंग धीमी होने लगती है।
Laptop Maintenance: परेशान करने लगा है पुराना लैपटॉप? बिना पैसे खर्च किए उसे नया जैसा तेज बनाने के टिप्स
Laptop Maintenance Tips For Beginners: अक्सर ये देखने को मिलता है कि लोग जब लैपटॉप पर काम करते हैं तो कई बार वो काफी धीमा चलता है। ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, मगर आइए इस लेख में कुछ प्रमुख कारणों और उसे ठीक करने के बारे में विस्तार से जानते हैं।
स्टार्टअप ऐप्स को कंट्रोल करें
- जैसे ही आप लैपटॉप ऑन करते हैं, कई ऐप्स बैकग्राउंड में खुद-ब-खुद शुरू हो जाते हैं, जिससे बूटिंग समय बढ़ जाता है।
- विंडोज में 'Task Manager' (Ctrl+Shift+Esc) खोलें और 'Startup' टैब पर जाएं। यहां उन सभी ऐप्स को 'Disable' कर दें जिनकी आपको तुरंत जरूरत नहीं है।
- इससे प्रोसेसर और रैम पर पड़ने वाला शुरुआती बोझ कम होगा और आपका लैपटॉप पहले से कहीं ज्यादा तेजी से स्टार्ट होगा।
ये भी पढ़ें- LPG Gas: क्या आप जानते हैं एलपीजी गैस सिलेंडर की भी होती है एक्सपायरी डेट? इस तरह करें पता
डिस्क क्लीनअप और जंक फाइल्स की सफाई
- लैपटॉप में जमा 'Temporary Files' और 'Cache' मेमोरी को ब्लॉक कर देते हैं।
- विंडोज के सर्च बार में 'Disk Cleanup' टाइप करें और मुख्य ड्राइव को सेलेक्ट कर अनावश्यक फाइल्स डिलीट करें।
- ब्राउजर हिस्ट्री और कुकीज को भी समय-समय पर साफ करते रहें। अगर आपकी हार्ड ड्राइव 90% से ज्यादा भरी है, तो पुरानी फाइल्स को क्लाउड स्टोरेज या एक्सटर्नल ड्राइव में शिफ्ट करें ताकि सिस्टम को 'सांस लेने' की जगह मिले।
ये भी पढें- LPG Supply Chain: जहाज के जरिए आपके घर में किचन तक कैसे पहुंचती है LPG गैस? बड़ी दिलचस्प है पूरी प्रकिया
विजुअल इफेक्ट्स और पावर सेटिंग्स को बदलें
- विंडोज के सुंदर एनिमेशन और विजुअल इफेक्ट्स पुराने लैपटॉप के ग्राफिक्स कार्ड पर दबाव डालते हैं।
- 'System Properties' में जाकर 'Adjust for best performance' को चुनें। इससे लैपटॉप की दिखावट साधारण होगी, लेकिन स्पीड काफी बढ़ जाएगी।
- इसके अलावा, बैटरी सेटिंग्स में 'Best Performance' मोड को ऑन रखें। यह प्रोसेसर को पूरी क्षमता से काम करने की अनुमति देता है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है।
- सॉफ्टवेयर के साथ-साथ लैपटॉप की फिजिकल कंडीशन भी मायने रखती है।
- लैपटॉप के वेंट्स में जमा धूल को समय-समय पर साफ करते रहें ताकि 'थर्मल थ्रॉटलिंग' न हो और सिस्टम ठंडा रहे।
- हमेशा अपने ओएस और ड्राइवर्स को अपडेट रखें क्योंकि अपडेट्स में 'बग फिक्सेस' और परफॉर्मेंस सुधार शामिल होते हैं। इन बिना खर्च वाले उपायों को अपनाकर आप अपने पुराने लैपटाप को स्मूद बना सकते हैं।