फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day: 15 अगस्त को जाने वाले हैं लाल किला? तो इन 4 बातों को जान लें, वरना लौटना पड़ सकता है वापस

Tue, 11 Aug 2026 11:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 11 Aug 2026 11:42 AM IST
सार

15 August Rules In Lal Quila: अगर आप 15 अगस्त के समारोह में शामिल होने के लिए लाल किला जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों को जरूर जान लेना चाहिए।

विज्ञापन
Independence Day 2026 Red fort 15 august event guidelines and rules kya hain
Independence Day 2026: 15 अगस्त के दिन लाल किला में क्या-क्या चीजें ले जाने की मनाही होती है? - फोटो : Amar Ujala AI

Independence Day 2026: 15 अगस्त 2026 को भारत देश के आजादी के 79 साल पूरे हो जाएंगे और इस बार देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस हर साल की तरह ही काफी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाएगा। इस मौके पर हर साल प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण करते हैं और यहां काफी संख्या में लोग भी इस समारोह में हिस्सा लेने जाते हैं।



इसलिए अगर आप इस बार 15 अगस्त के मौके पर लाल किले में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। वरना आपको वहां से वापस भी लौटना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना होता है...

Independence Day 2026 Red fort 15 august event guidelines and rules kya hain
Independence Day 2026: 15 अगस्त के दिन लाल किला में क्या-क्या चीजें ले जाने की मनाही होती है? - फोटो : Adobe Stock

15 अगस्त को लाल किला जाने वाले किन बातों का रखें ध्यान?

नंबर 1

  • स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं तो अपने साथ वैध आईडी रखें
  • आपको बिना पहचान पत्र के यहां एंट्री नहीं मिलेगी
  • सुरक्षा जांच के दौरान आपको अपनी आईडी दिखाना अनिवार्य होता है
  • आईडी न होने पर आपको वापस भी लौटाया जा सकता है
  • इसलिए घर से निकलते समय ध्यान से पहचान पत्र जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट आदि रख लें
Independence Day 2026 Red fort 15 august event guidelines and rules kya hain
Independence Day 2026: 15 अगस्त के दिन लाल किला में क्या-क्या चीजें ले जाने की मनाही होती है? - फोटो : AI Generated

नंबर 2

  • अपने साथ प्रोफेशनल कैमरा ले जाने की गलती तो बिल्कुल न करें
  • दरअसल, कई लोग आजकल अच्छे फोटो क्लिक करने और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए सोचते हैं कि 15 अगस्त के कार्यक्रम में प्रोफेशनल कैमरा ले जाएं
  • पर जान लें कि सुरक्षा कारणों की वजह से आप समारोह वाली जगह पर प्रोफेशनल कैमरा नहीं ले जा सकते हैं
  • एंट्री लेने में आपको दिक्कत न हो, इसलिए कैमरा साथ ले जाने की गलती न करें 
विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2026 Red fort 15 august event guidelines and rules kya hain
Independence Day 2026: 15 अगस्त के दिन लाल किला में क्या-क्या चीजें ले जाने की मनाही होती है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में कई चीजों को ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध होता है
  • इसमें चाकू, माचिस या नेट कटर जैसी धारदार चीजें शामिल होती हैं
  • किसी भी तरह का हथियार जैसे- बंदूक आदि भी भी यहां ले जाने की मनाही होती है
  • भूलकर भी ये चीजें यहां न ल जाएं, वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं और सिक्योरिटी के रडार में आ सकते हैं
विज्ञापन
Independence Day 2026 Red fort 15 august event guidelines and rules kya hain
Independence Day 2026: 15 अगस्त के दिन लाल किला में क्या-क्या चीजें ले जाने की मनाही होती है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 4

  • ये जरूर जान लें कि पार्किंग सही जगह हो, वरना आपकी गाड़ी का चालान हो सकता है
  • मेट्रो के पास और लाल किले के पास पार्किंग है
  • आप चाहें तो जामा मस्जिद और दिल्ली गेट की मल्टीलेवल पार्किंग में अपनी गाड़ी पार्क कर सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed