UPI PF Withdrawal System: अगर आप भी नौकरी करते हैं तो नियमों के तहत आपका भी पीएफ कटता होगा? इस पीएफ खाते में हर महीने कर्मचारी की सैलरी से पैसे कटकर जमा होते हैं और कंपनी भी इतने ही पैसे जमा करती है जिस पर सरकार हर साल ब्याज भी देती है।
{"_id":"6a7accdc2ddcdf916909eedc","slug":"pf-withdrawal-via-upi-will-it-be-possible-to-withdraw-pf-money-via-upi-starting-in-september-2026-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PF Withdrawal via UPI: क्या सितंबर से UPI से निकाल पाएंगे PF के पैसे? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PF Withdrawal via UPI: क्या सितंबर से UPI से निकाल पाएंगे PF के पैसे? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट
Tue, 11 Aug 2026 12:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:49 PM IST
सार
PF Ke Paise UPI Se Kab Se Nikal Payenge: पीएफ खाताधारकों को उस सुविधा का इंतजार है जिसमें UPI के जरिए पीएफ के पैसे निकालने की बात ईपीएफओ की तरफ से कही गई। माना जा रहा है कि ये सुविधा अगले महीने यानी सितंबर महीने में शुरु हो सकती है।
विज्ञापन
सितंबर से PF के पैसे UPI से निकाल पाएंगे क्या?
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर से PF के पैसे UPI से निकाल पाएंगे क्या?
- फोटो : अमर उजाला
कब शुरू हो सकती है ये सुविधा?
- वैसे तो PF के पैसे UPI के जरिए निकालने की सुविधा को जुलाई में शुरू करने की बातें सामने आ रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता है
- वहीं, अब कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि सितंबर महीने से PF के पैसे UPI के जरिए निकालने की सुविधा शुरू हो सकती है
- EPFO के नए मोबाइल एप और वेबसाइट पर BHIM/UPI इंटीग्रेशन दिया जा रहा है
- इससे पीएफ खाताधारक सीधे अपनी UPI आईडी का इस्तेमाल करके पीएफ के पैसे को अपने बैंक खाते में मंगवा सकेंगे
सितंबर से PF के पैसे UPI से निकाल पाएंगे क्या?
- फोटो : AdobeStock
किस एप पर मिल सकती है सुविधा?
- पीएफ खाते से पैसों को जिस यूपीआई एप के जरिए निकाला जा सकेगा
- उसमें सबसे पहले भीम एप से शुरूआत की जाएगी
- भारत सरकार की एप होने की वजह से ईपीएफओ ने ट्रांजेक्शन की सुरक्षा, डाटा प्राइवेसी और सरकारी पेमेंट गेटवे की विश्वसनीयता को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है
- माना जा रहा है कि शुरुआती चरण में केवल BHIM UPI को ही इसके साथ इंटीग्रेट किया जाएगा
- फिर जब ये सफल हो जाएगा, तो इसके बाद ही आगे किसी अन्य UPI एप पर ये सुविधा मिल सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर से PF के पैसे UPI से निकाल पाएंगे क्या?
- फोटो : Adobe Stock
क्यों हो रही है देरी?
- पहले जानकारी आई थी कि PF के पैसों को UPI से निकालने की सुविधा जुलाई महीने में शुरू हो जाएगी
- इसके बाद इसके लिए अगस्त के महीने की भी खूब चर्चा हुई और अब सितंबर के लिए कहा जा रहा है
- इसमें इसलिए देरी हो रही है, क्योंकि ईपीएफओ के पोर्टल पर लगातार कई तकनीकी खामियां आ रही हैं और सर्वर की समस्याएं भी हो रही हैं जिसकी वजह से इसमें देरी हो रही है
विज्ञापन
सितंबर से PF के पैसे UPI से निकाल पाएंगे क्या?
- फोटो : ANI
- वहीं, अब जानकारी ये सामने आ रही है कि ईपीएफओ की तरफ से अपनी वेबसाइट पर आ रही इन तकनीकी समस्याओं को काफी हद तक दूर कर लिया गया है
- इसलिए ये उम्मीद की जा रही है कि सितंबर महीने में पीएफ खाताधारकों को UPI से PF के पैसे निकालने की सुविधा दे दी जाएगी