Credit Card Uses Tips: आज के इस दौर में एक बड़ा तबका क्रेडिट कार्ड पर निर्भर नजर आता है। अगर ये कहा जाए कि आज के समय में क्रेडिट कार्ड बनवाने का चलन सा है, तो शायद इसमें दो राय न हों?
{"_id":"6a79b3026162ef564d0a9da7","slug":"what-credit-card-usage-mistakes-can-lower-your-cibil-score-kyo-kam-ho-sakta-hai-2026-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Credit Card: क्रेडिट कार्ड बनवाने के बाद कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? खराब हो सकता है CIBIL स्कोर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Credit Card: क्रेडिट कार्ड बनवाने के बाद कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? खराब हो सकता है CIBIL स्कोर
Mon, 10 Aug 2026 04:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 10 Aug 2026 04:46 PM IST
सार
Cibil Score Kyo Kam Ho Sakta Hai: अगर आप क्रेडिट कार्ड बनवाने के बाद कुछ गलतियां करते हैं, तो आपका सिबिल स्कोर खराब यानी कम हो सकता है जिससे आपको आगे भविष्य में लोन मिलने में दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड बनवाने के बाद कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेडिट कार्ड बनवाने के बाद कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
क्रेडिट कार्ड बनवाने के बाद किन गलतियों के कारण कम हो सकता है सिबिल स्कोर?
पहली गलती
- ध्यान रहे क्रेडिट कार्ड बनवाने के बाद इससे उतने ही पैसे खर्च करें, जितनी आपकी जरूरत है और जिसे आप आसानी से भर पाएं
- कई लोग क्रेडिट कार्ड से खर्च तो कर देते हैं, लेकिन फिर उन्हें उस पैसे को रिटर्न करने में दिक्कतें होती है
- इसका बुरा असर सीधे आपके सिबिल स्कोर पर पड़ता है
- अच्छा खासा सिबिल स्कोर क्रेडिट कार्ड की पेमेंट न करने या इसमें देरी करने से खराब हो सकता है
क्रेडिट कार्ड बनवाने के बाद कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरी गलती
- कई लोग जब एक बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवा लेते हैं तो उन्हें और बैंकों से भी क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कॉल आते हैं
- ऐसे में कई लोग कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड बनवा लेते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं माना जाता है
- दरअसल, ऐसा करने से इसलिए बचना चाहिए, क्योंकि बैंक ऐसे लोगों को क्रेडिट हंग्री नजर से देखता है
- इसलिए कोशिश करें कि 2 से 3 क्रेडिट कार्ड ही बनवाए जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड बनवाने के बाद कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरी गलती
- कई लोग नया क्रेडिट कार्ड बनवा लेते हैं और अपने पहले से चले आ रहे क्रेडिट कार्ड यानी पुराने क्रेडिट कार्ड को बंद करवा देते हैं
- ऐसा करने से भी आपका सिबिल स्कोर कम हो सकता है, क्योंकि जब आप पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करते हैं
- तो इससे आपकी कुल क्रेडिट लिमिट कम हो जाती है और क्रेडिट इतिहास छोटा हो जाता है, जिससे सिबिल स्कोर पर नकारात्मक असर पड़ता है
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड बनवाने के बाद कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
चौथी गलती
- कई लोग क्रेडिट कार्ड तो बनवा लेते हैं, लेकिन वे इसका इस्तेमाल ढंग से नहीं कर पाते
- कभी भी एक साथ क्रेडिट कार्ड के पूरे अमाउंट को खर्च करने से बचना चाहिए
- कोशिश करें कि कार्ड की कुल लिमिट का 30-40 प्रतिशत ही खर्च करें
- अगर आप क्रेडिट कार्ड के पूरे पैसे खर्च कर देते हैं, तो इससे आप बैंक की नजर में खर्चीले और कर्जदार नजर आते हैं