फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Waterlogging Complaint: अपने इलाके में जलभराव या सीवर ओवरफ्लो होने पर कैसे करें शिकायत? जानें पूरी प्रक्रिया

Mon, 10 Aug 2026 06:57 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 10 Aug 2026 06:57 PM IST
सार

Waterlogging Complaint Guide India: बरसात के दिनों में गली-मोहल्लों में जलभराव होना बहुत आम बात है, मगर ये पूरे मोहल्ले के लोगों के लिए काफी परेशानी की बात होती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि आप कैसे इसकी शिकायत कर सकते हैं।

विज्ञापन
Waterlogging and Sewer Overflow Grievance Guide: How to File Complaints and Clear Blocked Drains Easily
जलभराव की शिकायत कैसे करें - फोटो : AI

How to Report Sewer Overflow?: मानसून के दिनों में या थोड़ी सी तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर जाना और सीवर का ओवरफ्लो होना एक आम समस्या बन जाती है, जिससे आम जनता को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दूषित पानी और जलभराव के कारण कई बार बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है, लेकिन कई लोगों को यह पता नहीं होता कि इस तरह की समस्याओं की शिकायत आखिर कहां और कैसे दर्ज कराई जाए।



अगर आपके मोहल्ले या कॉलोनी में भी जलभराव की ऐसी कोई समस्या है, तो आप घर बैठे इसकी आधिकारिक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आइए इस लेख में इसकी पूरी प्रक्रिया को जानते हैं।

Waterlogging and Sewer Overflow Grievance Guide: How to File Complaints and Clear Blocked Drains Easily
स्थानीय नगर निगम या म्युनिसिपल एप का उपयोग करना - फोटो : Adobe Stock

स्थानीय नगर निगम या म्युनिसिपल एप का उपयोग करना

  • अपने इलाके में जलभराव या सीवर चोक होने पर सबसे पहले अपने शहर के स्थानीय नगर निगम के आधिकारिक एप या हेल्पलाइन पोर्टल पर संपर्क करें।
  • आजकल लगभग सभी बड़े शहरों में '311' या निगम के विशेष नागरिक सुविधा एप्स उपलब्ध होते हैं, जिनके माध्यम से सीधे फोटो खींचकर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
Waterlogging and Sewer Overflow Grievance Guide: How to File Complaints and Clear Blocked Drains Easily
हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराना - फोटो : Adobe Stock

हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराना

  • अगर ऑनलाइन माध्यम का उपयोग करना संभव न हो, तो आप नगर निगम के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं।
  • कॉल करने पर आपको अपनी शिकायत का विवरण और सही पता स्पष्ट रूप से बताना होता है, जिसके बाद विभाग द्वारा एक कंप्लेंट नंबर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Waterlogging and Sewer Overflow Grievance Guide: How to File Complaints and Clear Blocked Drains Easily
सोशल मीडिया और आधिकारिक ट्विटर हैंडल का सहारा - फोटो : Adobe Stock

सोशल मीडिया और आधिकारिक ट्विटर (एक्स) हैंडल का सहारा

  • आजकल सरकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं।
  • आप अपने इलाके की जलभराव वाली तस्वीर खींचकर संबंधित नगर निगम, जिला प्रशासन या राज्य के शहरी विकास विभाग के आधिकारिक ट्विटर (एक्स) हैंडल को टैग करके अपनी शिकायत पोस्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Waterlogging and Sewer Overflow Grievance Guide: How to File Complaints and Clear Blocked Drains Easily
शिकायत का स्टेटस ट्रैक करना और फॉलो-अप लेना - फोटो : Adobe Stock
शिकायत का स्टेटस ट्रैक करना और फॉलो-अप लेना
  • शिकायत दर्ज होने के बाद मिलने वाली कंप्लेंट आईडी या रेफरेंस नंबर को संभाल कर रखें।
  • इसकी मदद से आप ऑनलाइन पोर्टल या हेल्पलाइन के जरिए यह ट्रैक कर सकते हैं कि आपकी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed