फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Traffic Challan: गलत चालान कट जाए तो ऑनलाइन कैसे करें शिकायत? यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Mon, 10 Aug 2026 03:07 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 10 Aug 2026 03:07 PM IST
सार

How To Cancel Wrong E-Challan: कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोगों का गलत चालान कट जाता है, ऐसे में जब वो अपने चालान को देखते हैं तो काफी घबरा जाते हैं। कुछ लोग तो गलत चालान के भुगतान के बारे में भी सोचना लगते हैं। मगर आपको बता दें कि अगर आपका गलत चालान कटा है तो आप उसे चैलेंज करके हटवा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Traffic Challan Dispute Guide: How to File an Online Grievance and Cancel a Wrong E-Challan Easily
गलत ट्रैफिक चालान शिकायत ऑनलाइन - फोटो : AI

Traffic Challan Dispute Guide Online: आज के समय में देश के लगभग सभी बड़े शहरों में ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों और ऑटोमैटिक कैमरों की मदद से ऑनलाइन ई-चालान काटे जाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि आपकी कोई गलती न होने पर भी सिस्टम या तकनीकी गड़बड़ी के कारण आपका गलत चालान कट जाता है, जिसे देखकर वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है।



अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है, तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार ने इसके समाधान के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की पूरी सुविधा देती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि गलत चालान कटने पर आपको क्या करना चाहिए।

Traffic Challan Dispute Guide: How to File an Online Grievance and Cancel a Wrong E-Challan Easily
आधिकारिक परिवहन पोर्टल पर विजिट करना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

आधिकारिक परिवहन पोर्टल पर विजिट करना

  • गलत चालान की शिकायत दर्ज कराने या उसे ऑनलाइन रद्द करवाने के लिए सबसे पहले आपको सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के आधिकारिक ई-चालान पोर्टल (echallan.parivahan.gov.in) पर जाना होगा। 
  • इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होमपेज पर चालान से जुड़े विभिन्न विकल्पों की जानकारी मिल जाएगी।
Traffic Challan Dispute Guide: How to File an Online Grievance and Cancel a Wrong E-Challan Easily
ग्रीवांस सेक्शन पर क्लिक करना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

ग्रीवांस सेक्शन पर क्लिक करना

  • पोर्टल के मुख्य पेज पर पहुंचने के बाद आपको 'ग्रीवांस' के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया डिजिटल फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपनी गाड़ी और चालान से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां सही-सही भरनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Traffic Challan Dispute Guide: How to File an Online Grievance and Cancel a Wrong E-Challan Easily
चालान की सही वजह और सबूत अपलोड करना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

चालान की सही वजह और सबूत अपलोड करना

  • फॉर्म भरते समय आपको अपना चालान नंबर, वाहन संख्या और शिकायत का कारण स्पष्ट रूप से लिखना होगा। 
  • अगर आपके पास अपनी बेगुनाही का कोई ठोस सबूत या फोटो-वीडियो है, तो उसे भी पोर्टल पर अपलोड करना बेहद जरूरी होता है।
विज्ञापन
Traffic Challan Dispute Guide: How to File an Online Grievance and Cancel a Wrong E-Challan Easily
शिकायत सबमिट करना और स्टेटस चेक करना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
शिकायत सबमिट करना और स्टेटस चेक करना
  • सभी जरूरी विवरण दर्ज करने के बाद अपनी शिकायत को सफलतापूर्वक सबमिट कर दें, जिसके बाद आपको एक शिकायत संख्या मिल जाएगी।
  • इस आईडी की मदद से आप घर बैठे आसानी से यह ट्रैक कर सकते हैं कि आपके गलत चालान पर विभाग द्वारा क्या कार्रवाई की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed