Wrong Metro Card Recharge Refund Process: मेट्रो दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए किसी लाइफलाइन से कम नहीं है, क्योंकि हर रोज एक बड़ी संख्या में मेट्रो यात्रियों को उनके गंतव्य तक छोड़ती है। स्कूल-कॉलेज के बच्चों से लेकर दफ्तर जाने वाले लोग आदि मेट्रो से सफर करते हैं।
{"_id":"6a795761ed344e928005e68d","slug":"metro-card-recharge-sent-to-someone-else-s-card-by-mistake-here-s-how-to-get-a-refund-2026-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Metro Card: गलती से दूसरे के मेट्रो कार्ड में हो गया रिचार्ज? ऐसे पाएं अपना पैसा वापस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Metro Card: गलती से दूसरे के मेट्रो कार्ड में हो गया रिचार्ज? ऐसे पाएं अपना पैसा वापस
Mon, 10 Aug 2026 03:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 10 Aug 2026 03:02 PM IST
सार
Metro Card Tips: अगर आपने किसी दूसरे का मेट्रो कार्ड गलती से रिचार्ज कर दिया है, तो ऐसी स्थिति में आपको रिफंड मिल सकता है। पर इसके लिए कुछ नियम हैं।
विज्ञापन
गलत मेट्रो कार्ड में रिचार्ज होने पर क्या करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत मेट्रो कार्ड में रिचार्ज होने पर क्या करें? (प्रीतकात्मक तस्वीर)
- फोटो : AI Generated
गलत कार्ड में रिचार्ज हो जाए, तो परेशान न हों
- मेट्रो कार्ड में जब भी पैसे खत्म होते हैं तो रिचार्ज करना होता है
- ऐसे में अगर आप ऑनलाइन रिचार्ज कर रहे हैं और गलत मेट्रो कार्ड में रिचार्ज हो गया है
- तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, इसमें कुछ शर्तों के साथ रिफंड भी मिल सकता है
गलत मेट्रो कार्ड में रिचार्ज होने पर क्या करें? (प्रीतकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
रिफंड कैसे मिलेगा?
- अगर आपसे गलती से किसी दूसरे का मेट्रो कार्ड रिचार्ज हो गया है
- तो पिर आपको रिफंड तभी मिल सकता है जब रिचार्ज हुए मेट्रो कार्ड को अगर कार्डधारक 10 दिन तक ऑटो वेंडिंग मशीन पर टॉपअप अवेल नहीं करता है
विज्ञापन
विज्ञापन
गलत मेट्रो कार्ड में रिचार्ज होने पर क्या करें? (प्रीतकात्मक तस्वीर)
- फोटो : AdobeStock
कितने दिन में मिल सकता है रिफंड?
- अगर उस व्यक्ति ने अपने मेट्रो कार्ड को ऑटो वेडिंग मशीन पर टॉपअप के लिए नहीं लगाया है, तो फिर आपको रिफंड दिलवाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है
- फिर मेट्रो के अधिकारी आपके रिफंड को प्रोसेस करवाने का काम करते हैं जिसमें रिफंड आने में 11-30 दिनों का समय लग सकता है
विज्ञापन
गलत मेट्रो कार्ड में रिचार्ज होने पर क्या करें? (प्रीतकात्मक तस्वीर)
- फोटो : AdobeStock
तुरंत भी मिल सकता है रिफंड, लेकिन सिर्फ इस केस में
- सोचिए कि आपके द्वारा किया गया मेट्रो रिचार्ज गलत कार्ड में तो हो गया है, लेकिन वो किसी रिचार्ज किसी खराब पड़े मेट्रो कार्ड में हो गया है
- तो ऐसे में मेट्रो की तरफ से आपको आपके पैसे तुरंत रिफंड मिल सकते हैं
- हालांकि, आपने जितने अमाउंट का गलत रिचार्ज किया है उसमें से 2.5 फीसदी मेट्रो विभाग की ओर से काटा जाता है
नोट:- अगर आपके द्वारा किया गया गलत मेट्रो कार्ड नंबर पर पैसे सफलतापूर्वक अपडेट हो गए हैं, तो DMRC की तरफ से इसे 'सेवा पूर्ण' माना जाता है और ऐसी स्थिति में रिफंड मिलने का कोई प्रावधान नहीं है।