फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virtual Metro Card: अब साथ नहीं रखना होगा मेट्रो कार्ड, मोबाइल से खुलेंगे एंट्री-एग्जिट गेट; जानें तरीका

Mon, 10 Aug 2026 10:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 10 Aug 2026 10:02 AM IST
सार

Metro Virtual Card: आप चाहें तो आपको मेट्रो में सफर करने के लिए अपने साथ प्लास्टिक वाला मेट्रो कार्ड रखने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये काम आपका मोबाइल ही कर देगा।

विज्ञापन
Delhi Metro: How to use a Virtual Metro Card se kaise metro mein safar karein
मेट्रो का वर्चुअल कार्ड कैसे बनेगा? - फोटो : Amar Ujala AI

Delhi Metro Digital Card: सुबह 6 बजे दिल्ली की पहली मेट्रो ट्रैक पर दौड़ना शुरू करती है और रात को 11 बजे आखिरी मेट्रो अपने सफर पर निकलती है। हर रोज एक बड़ी संख्या में मेट्रो का संचालन किया जाता है ताकि, यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सके।



इसके लिए कई लोग मेट्रो टिकट लेते हैं, तो कई लोग मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप चाहें तो सिर्फ अपने मोबाइल का इ्स्तेमाल कर मेट्रो में सफर कर सकते हैं? जी हां और ये होगा मेट्रो के डिजिटल कार्ड से। चलिए जानते हैं इस डिजिटली मेट्रो कार्ड के बारे में...

Delhi Metro: How to use a Virtual Metro Card se kaise metro mein safar karein
मेट्रो का वर्चुअल कार्ड कैसे बनेगा? - फोटो : AI Generated

डिजिटली मेट्रो कार्ड क्या है?

  • दरअसल, डिजिटली मेट्रो कार्ड वो मेट्रो कार्ड है जो आपके मोबाइल में मेट्रो की एप में मौजूद रहता है
  • इसका सबसे बड़ा फायदा है कि इसके गुम होने का खतरा नहीं है
  • साथ ही इस कार्ड को बनवाने या इसमें रिचार्ज करने के लिए आपको मेट्रो स्टेशन पर लाइन में नहीं लगना होता है
Delhi Metro: How to use a Virtual Metro Card se kaise metro mein safar karein
मेट्रो का वर्चुअल कार्ड कैसे बनेगा? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बनवाएं डिजिटली मेट्रो कार्ड?

स्टेप 1

  • आपको डिजिटली मेट्रो कार्ड बनवाने के लिए किसी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होती
  • बल्कि, आप इसे अपने मोबाइल फोन पर ही मेट्रो के एप से बनवा सकते है
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में Delhi Metro Sarthi 2.0 एप को इंस्टॉल करना है
  • फिर आपको एप पर अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करना है और मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Metro: How to use a Virtual Metro Card se kaise metro mein safar karein
मेट्रो का वर्चुअल कार्ड कैसे बनेगा? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • फिर एप पर आपका लॉगिन हो जाता है और यहां पर आपको कई ऑप्शन मिलेंगे
  • ऐसे में आपको एप पर दिए हुए 'Virtual Smart Card' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको यहां पर अमाउंट डालने के लिए कहा जाएगा यानी आपको कितने रुपये का रिचार्ज करना है
  • फिर आप यहां पर ऑनलाइन यूपीआई आदि से रिचार्ज कर सकते हैं
विज्ञापन
Delhi Metro: How to use a Virtual Metro Card se kaise metro mein safar karein
मेट्रो का वर्चुअल कार्ड कैसे बनेगा? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • इसके बाद एप पर ही आपको क्यूआर कोड मिलता है
  • इस क्यूआर कोड को आपको मेट्रो के एंट्री और एग्जिट गेट पर लगाना है और गेट खुल जाएंगे यानी आप मेट्रो से यात्रा कर सकते हैं
  • इस डिजिटली कार्ड से यात्रा करने पर आपको नॉर्मल कार्ड की तरह ही हर यात्रा पर मेट्रो द्वारा तय डिस्काउंट भी मिलता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed