फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बार-बार टिकट खरीदने का झंझट खत्म: ये टिकट खरीद ली तो ट्रेन में 56 दिनों तक घूम सकते हैं फ्री, जानिए शर्तें

Sun, 09 Aug 2026 07:36 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 09 Aug 2026 07:36 PM IST
सार

How to book circular journey Ticket: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए कई ऐसी योजनाएं चलाता है, जिनका लाभ उठाकर यात्री एक ही टिकट पर 56 दिनों तक देश के कई अलग-अलग शहरों की सैर कर सकते हैं। आइए, इस लेख में इसी शानदार सुविधा के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Circular Journey Ticket Guide: Explore Multiple Destinations for Days with One Single Railway Ticket
सर्कुलर जर्नी टिकट क्या है? - फोटो : AI

Circular Journey Ticket Guide: भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कई शानदार और किफायती योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है। यदि आप भी एक ही सफर में कई अलग-अलग शहरों या तीर्थस्थलों की यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो बार-बार अलग टिकट खरीदने की कोई जरूरत नहीं है। रेलवे का 'सर्कुलर जर्नी टिकट' आपके इस सफर को बेहद आसान, किफायती और सुविधाजनक बना सकता है। 



इस विशेष टिकट की मदद से आप बिना किसी झंझट के लंबे समय तक आराम से घूम सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि यह टिकट कैसे काम करता है और आप इसे कैसे बुक कर सकते हैं।

Circular Journey Ticket Guide: Explore Multiple Destinations for Days with One Single Railway Ticket
सर्कुलर जर्नी टिकट का मतलब और नियम - फोटो : Adobe Stock

सर्कुलर जर्नी टिकट का मतलब और नियम

  • यह एक ऐसा विशेष टिकट है जो आपको एक ही टिकट पर कई शहरों की यात्रा करने की अनुमति देता है।
  • इसकी सबसे बड़ी शर्त यह होती है कि आपकी पूरी यात्रा उसी स्टेशन पर आकर समाप्त होनी चाहिए जहां से आपने अपनी शुरुआत की थी।
  •  यह सुविधा स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी, फर्स्ट एसी और फर्स्ट क्लास जैसी प्रमुख श्रेणियों में उपलब्ध है।
Circular Journey Ticket Guide: Explore Multiple Destinations for Days with One Single Railway Ticket
पैसे और समय की भारी बचत - फोटो : Adobe Stock

पैसे और समय की भारी बचत

  • इस टिकट में रेलवे की दूरी-आधारित यानी टेलीस्कोपिक किराया प्रणाली लागू होती है, जिससे अलग-अलग छोटे टिकट खरीदने के मुकाबले काफी कम खर्च आता है।
  • यात्रियों को हर नए गंतव्य के लिए बार-बार टिकट बुक करने के भागदौड़ से मुक्ति मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Circular Journey Ticket Guide: Explore Multiple Destinations for Days with One Single Railway Ticket
8 स्टॉपओवर और 56 दिनों की वैधता - फोटो : Adobe Stock

8 स्टॉपओवर और 56 दिनों की वैधता

  • इस टिकट की मदद से आप रास्ते में अधिकतम 8 स्टेशनों पर रुक सकते हैं और कुल 56 दिनों तक वैध यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
  • इसमें यात्रा के दिनों और रुकने के विश्राम के दिनों की गणना तय नियमों के अनुसार की जाती है।
विज्ञापन
Circular Journey Ticket Guide: Explore Multiple Destinations for Days with One Single Railway Ticket
बुकिंग और सीट रिजर्वेशन की प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock
बुकिंग और सीट रिजर्वेशन की प्रक्रिया
  • यह टिकट ऑनलाइन आईआरसीटीसी एप पर नहीं मिलता, बल्कि अपना रूट प्लान बनाकर स्टेशन मैनेजर से अप्रूव कराना पड़ता है।
  • इसके अलावा रेलवे के पास पहले से भी कई प्लान उपलब्ध होता है, आप चाहें तो उस सर्कुलर जर्नी टिकट को खरीदकर यात्रा कर सकते हैं।
  • बता दें कि सर्कुलर टिकट सिर्फ आपको यात्रा का अधिकार देता है, इसलिए ट्रेनों में सफर करने से पहले हर जगह आपको आवेदन देकर सीट रिजर्वेशन कराना अनिवार्य होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed