फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Financial Mistakes: इन वित्तिय गलतियों की वजह से ज्यादातर लोग होते हैं कंगाल, कहीं आप भी तो नहीं कर ये भूल

Sun, 09 Aug 2026 02:22 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 09 Aug 2026 02:22 PM IST
सार

Personal Finance Management Tips: अक्सर लोग अनजाने में ऐसी आर्थिक गलतियां कर बैठते हैं, जो आगे चलकर भारी नुकसान का कारण बनती हैं। आइए, इस लेख में उन प्रमुख वित्तीय भूलों को समझते हैं, जिनकी वजह से व्यक्ति को आर्थिक तंगी और कंगाली का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Financial Mistakes Guide: Common Money Mistakes That Can Ruin Your Savings and How to Avoid Them
आर्थिक गलतियां जो कंगाल कर सकती हैं - फोटो : AI

Common Financial Mistakes Guide: आज के दौर में हर कोई अपनी मेहनत की कमाई से एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य बनाना चाहता है, लेकिन कई बार छोटी-छोटी आर्थिक लापरवाहियों के कारण इंसान धीरे-धीरे कर्ज के जाल में फंस जाता है। लोग बिना सोचे-समझे पैसे खर्च करने लगते हैं और भविष्य की जरूरतों के लिए कोई बचत या निवेश नहीं करते हैं, जिससे मुश्किल वक्त आने पर उनकी सारी जमापूंजी खत्म हो जाती है।



अगर आप भी समय रहते अपनी इन बुरी आदतों को नहीं सुधारते हैं, तो यह वित्तीय गलतियां आपको आर्थिक रूप से बहुत कमजोर बना सकती हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि वे कौन-सी मुख्य वित्तीय गलतियां हैं जिससे हर आम इंसान को बचना चाहिए।

Financial Mistakes Guide: Common Money Mistakes That Can Ruin Your Savings and How to Avoid Them
बजट के बिना जरूरत से ज्यादा खर्च करना - फोटो : AdobeStock

बजट के बिना जरूरत से ज्यादा खर्च करना

  • हर महीने अपनी आय और जरूरी खर्चों का हिसाब रखना जरूरी है।
  • जरूरत और चाहत में अंतर समझकर खर्च करने से अनावश्यक उधारी से बचने में मदद मिल सकती है।
  • सैलरी आने के बाद महीने की शुरुआत में ही बजट बना लें कि पूरे महीने आपको कितना और कहां खर्च करना है। 
  • महीने की शुरुआत में बजट बनाने से यह पता रहता है कि कितना पैसा खर्च करना है और कितना बचाना है।
Financial Mistakes Guide: Common Money Mistakes That Can Ruin Your Savings and How to Avoid Them
इमरजेंसी फंड नहीं बनाना - फोटो : AdobeStock

इमरजेंसी फंड नहीं बनाना

  • नौकरी जाने, अचानक बड़े खर्च या किसी आपात स्थिति में अलग से बचाई गई रकम काफी मददगार हो सकती है।
  • आम तौर एक्सप्रर्ट्स ये सुझआव देते हैं कि, 3 से 6 महीने के जरूरी खर्च के बराबर इमरजेंसी फंड जरूर रखना चाहिए।
  • हालांकि सही रकम व्यक्ति की आय, नौकरी की स्थिरता, परिवार की जिम्मेदारियों और खर्चों पर निर्भर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Financial Mistakes Guide: Common Money Mistakes That Can Ruin Your Savings and How to Avoid Them
क्रेडिट कार्ड और लोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल - फोटो : AdobeStock

क्रेडिट कार्ड और लोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल

  • क्रेडिट कार्ड की सुविधा तभी फायदेमंद है जब उसका भुगतान समय पर किया जाए।
  • बिल का समय पर भुगतान न करने पर ब्याज और दूसरे शुल्क लग सकते हैं।
  • जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से मासिक बजट पर दबाव बढ़ सकता है और भुगतान में चूक होने पर क्रेडिट स्कोर पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
Financial Mistakes Guide: Common Money Mistakes That Can Ruin Your Savings and How to Avoid Them
भविष्य के लिए बचत और निवेश की योजना न बनाना - फोटो : AdobeStock
भविष्य के लिए बचत और निवेश की योजना न बनाना
  • सिर्फ पैसे बचाना ही काफी नहीं है, बल्कि अपने लक्ष्य और समयावधि के अनुसार बचत व निवेश की योजना बनाना भी जरूरी है।
  • महंगाई समय के साथ पैसों की क्रय शक्ति को प्रभावित कर सकती है।
  • बैंक जमा, फिक्स्ड डिपॉजिट, सरकारी योजनाएं और म्यूचुअल फंड जैसे अलग-अलग विकल्पों के अपने फायदे और जोखिम होते हैं। इसलिए निवेश से पहले अपनी जरूरत और जोखिम क्षमता को समझना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed