फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Office Laptop Usage Rules: ऑफिस का लैपटॉप इस्तेमाल करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जा सकती है नौकरी

Sun, 09 Aug 2026 03:39 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 09 Aug 2026 03:39 PM IST
सार

Corporate Data Security Guide: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग अपने ऑफिस के लैपटॉप पर कुछ ऐसी चीजें सर्च करते हैं या ऐसे काम करते हैं जिससे उनकी कंपनी का डेटा लीक हो सकता है। ऐसे में कई बार कुछ कर्मचारी की नौकरी भी चली जाती है। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि ऑफिस का लैपटॉप इस्तेमाल करते समय आपको क्या सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए।

विज्ञापन
Office Laptop Safety Guide: Critical Mistakes to Avoid While Using Company Devices to Protect Your Career
ऑफिस लैपटॉप इस्तेमाल के नियम - फोटो : AI

Office Laptop Usage Rules: आज के डिजिटल युग में अधिकांश कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को काम करने के लिए ऑफिस लैपटॉप दिए हैं, जिनका उपयोग केवल पेशेवर कार्यों के लिए किया जाना चाहिए। हालांकि, कई बार कुछ लोग अनजाने में या आलस के कारण ऑफिस के लैपटॉप पर निजी काम करने लगते हैं, जो न सिर्फ कंपनी की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है, बल्कि आपकी नौकरी पर भी भारी पड़ सकता है।



आपकी एक छोटी सी गलती से कंपनी का डेटा लीक हो सकता है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि ऑफिस लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय किन अहम गलतियों से बचना चाहिए।

Office Laptop Safety Guide: Critical Mistakes to Avoid While Using Company Devices to Protect Your Career
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

निजी काम और अनधिकृत वेबसाइट्स का इस्तेमाल

  • ऑफिस लैपटॉप पर निजी सोशल मीडिया, गेमिंग या अन्य वेबसाइट्स खोलने से पहले अपनी कंपनी की आईटी पॉलिसी जरूर पढ़ लें। 
  • यदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर रोक है, तो गलती से भी फेसबुक या इंस्टाग्राम न चलाएं। 
  • इसके अलावा, संदिग्ध वेबसाइटों, पायरेटेड कंटेंट या अनजान लिंक पर क्लिक करने से मालवेयर और फिशिंग का जोखिम काफी बढ़ जाता है, इसलिए ऑफिस डिवाइस का उपयोग केवल अधिकृत कामों के लिए ही करें।
Office Laptop Safety Guide: Critical Mistakes to Avoid While Using Company Devices to Protect Your Career
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

सार्वजनिक वाई-फाई से कनेक्ट करते समय सावधानी

  • कैफे, एयरपोर्ट या अन्य सार्वजनिक स्थानों के खुले वाई-फाई नेटवर्क पर ऑफिस लैपटॉप का इस्तेमाल करते वक्त बेहद सतर्क रहें।
  • बता दें कि खुले या असुरक्षित इंटरनेट पर ऑफिस की जरूरी बातें शेयर करने से आपका डेटा चोरी होने का बड़ा खतरा रहता है।
  • जरूरत पड़ने पर कंपनी द्वारा अधिकृत वीपीएन या सुरक्षित नेटवर्क का जरूर प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Office Laptop Safety Guide: Critical Mistakes to Avoid While Using Company Devices to Protect Your Career
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

अनजान ईमेल और सॉफ्टवेयर से बचाव

  • किसी भी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध स्रोत से प्राप्त ईमेल के अटैचमेंट और लिंक को बिना जांचे-परखे बिल्कुल न खोलें।
  • ऑफिस के लैपटॉप पर बिना अनुमति के कोई भी सॉफ्टवेयर, गेम या प्रोग्राम डाउनलोड करने से सिस्टम की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
  • यदि किसी फाइल या ईमेल को लेकर मन में कोई भी संदेह हो, तो उसे खोलने के बजाय तुरंत अपनी कंपनी की आईटी या साइबर सुरक्षा टीम से संपर्क करें।
विज्ञापन
Office Laptop Safety Guide: Critical Mistakes to Avoid While Using Company Devices to Protect Your Career
कंपनी का डेटा निजी डिवाइस या क्लाउड पर न रखना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

कंपनी का डेटा निजी डिवाइस या क्लाउड पर न रखना

  • कंपनी की गोपनीय फाइलों को अपनी निजी पेनड्राइव, पर्सनल हार्ड ड्राइव, व्यक्तिगत ईमेल या क्लाउड स्टोरेज पर कॉपी करने से पहले कंपनी के नियमों की जांच जरूर कर लें।
  • कई संस्थानों में संवेदनशील डेटा को अनधिकृत जगह पर रखना नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाता है।
  • हालांकि, अनुशासनात्मक कार्रवाई की गंभीरता पूरी तरह कंपनी की नीति और रोजगार अनुबंध पर निर्भर करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed