फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: गायब हो गया है आयुष्मान कार्ड? ऐसे कर सकते हैं आसानी से डाउनलोड; जानें प्रक्रिया

Sun, 09 Aug 2026 07:00 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 09 Aug 2026 07:00 PM IST
सार

How to Download Digital Ayushman Card: कई बार होता है कि जिसके पास आयुष्मान भारत योजना का कार्ड होता वो गायब हो जाता है, मगर ध्यान देने वाली बात यह है कि आप इसे आसानी से इंटरनेट से डाउनलोड कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Ayushman Card Download Guide: Easy Steps to Recover and Download Your Lost Health Card Online
आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करें - फोटो : AI

Ayushman Card Download Guide: आयुष्मान भारत योजना देश के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिसके तहत सरकार हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आयुष्मान कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेज होता है, लेकिन कई बार सफर के दौरान या लापरवाही के कारण यह कार्ड खो जाता है या फट जाता है। 



अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड गायब हो गया है, तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आप इसे घर बैठे दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि इसे डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया क्या है।

Ayushman Card Download Guide: Easy Steps to Recover and Download Your Lost Health Card Online
आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करना

  • आयुष्मान कार्ड दोबारा डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (https://beneficiary.nha.gov.in/) पर जाना होगा।
  • वहां आपको सबसे अपने मोबाइल नंबर से ओटीपी की मदद से लॉग इन करना होगा।
Ayushman Card Download Guide: Easy Steps to Recover and Download Your Lost Health Card Online
बेनिफिशियरी डिटेल्स भरकर स्टेटस देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

बेनिफिशियरी डिटेल्स भरकर स्टेटस देखना

  • लॉगिन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपने राज्य, जिले और योजना के तहत अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • ऐसा करने से आपके सामने आपके परिवार का पूरा विवरण और आयुष्मान कार्ड की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Download Guide: Easy Steps to Recover and Download Your Lost Health Card Online
पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में कार्ड डाउनलोड करना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में कार्ड डाउनलोड करना

  • अपनी सही जानकारी सत्यापित करने के बाद आपको स्क्रीन पर डाउनलोड का विकल्प दिखाई देगा। 
  • उस पर क्लिक करके आप अपने आयुष्मान कार्ड को डिजिटल पीडीएफ फॉर्मेट में अपने फोन या कंप्यूटर में सुरक्षित सेव कर सकते हैं और इसका प्रिंट भी निकलवा सकते हैं।
विज्ञापन
Ayushman Card Download Guide: Easy Steps to Recover and Download Your Lost Health Card Online
डिजिटल कार्ड का कितना महत्व? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
डिजिटल कार्ड का कितना महत्व?
  • इस तरह से आप बिना किसी भागदौड़ के आसानी से अपना खोया हुआ आयुष्मान कार्ड दोबारा प्राप्त कर सकते हैं।
  • डिजिटल रूप से डाउनलोड किया गया यह कार्ड प्रिंट करवाने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान बिल्कुल वैसे ही वैध माना जाता है जैसे आपका पुराना या मूल कार्ड होता है।
  • किसी भी तरह की तकनीकी समस्या आने पर आप योजना के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed