फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FASTag Block Rules: किन गलतियों की वजह से ब्लॉक होता है FASTag? यहां जानें

Mon, 10 Aug 2026 07:08 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 10 Aug 2026 07:08 PM IST
सार

Fastag KYC Rules India: कई बार टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद कार चालक को पता चलता है कि उनका फास्टैग ब्लॉक हो चुका है। बता दें कि फास्टैग के ब्लॉक होने के कई कारण हो सकते हैं। आइए इस लेख में उन्हीं में चार मुख्य कारणों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
FASTag Blocking Guide: Common Mistakes That Lead to FASTag Deactivation and How to Fix Them
फास्टैग ब्लॉक होने के कारण - फोटो : AI

Fastag Blocking Reasons Guide: आज के समय में देश के सभी नेशनल हाईवे पर सफर करने के लिए गाड़ियों पर फास्टैग लगा होना अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे टोल प्लाजा पर बिना रुके अपने आप टोल टैक्स कट जाता है। हालांकि, कई बार वाहन चालकों को टोल पर अचानक यह सुनने को मिलता है कि उनका फास्टैग ब्लॉक हो चुका है, जिससे उन्हें भारी परेशानी और दोगुना जुर्माना भरना पड़ता है। 



क्या आप जानते हैं कि आपकी किन छोटी-छोटी गलतियों की वजह से फास्टैग ब्लॉक होता है? आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि इसके क्या कारण हैं।

FASTag Blocking Guide: Common Mistakes That Lead to FASTag Deactivation and How to Fix Them
फास्टैग - फोटो : Adobe Stock

खाते में न्यूनतम बैलेंस की कमी

  • फास्टैग ब्लॉक होने का सबसे बड़ा और आम कारण उसके वॉलेट में पर्याप्त पैसे न होना है।
  • अगर आपके फास्टैग से जुड़े बैंक खाते या प्रीपेड वॉलेट में न्यूनतम बैलेंस खत्म हो जाता है, तो टोल प्लाजा पर स्कैन होते ही सिस्टम उसे अमान्य कर देता है।
FASTag Blocking Guide: Common Mistakes That Lead to FASTag Deactivation and How to Fix Them
फास्टैग - फोटो : Adobe Stock

केवाईसी प्रक्रिया पूरी न होना

  • भारतीय रिजर्व बैंक और एनएचएआई के नए नियमों के अनुसार सभी फास्टैग खातों का समय पर केवाईसी अपडेट होना अनिवार्य है। 
  • अगर आपने अपने फास्टैग खाते की केवाईसी पूरी नहीं की है, तो बैंक सुरक्षा कारणों से उसे ब्लॉक कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
FASTag Blocking Guide: Common Mistakes That Lead to FASTag Deactivation and How to Fix Them
एक से अधिक फास्टैग एक्टिव होना - फोटो : Adobe Stock

एक से अधिक फास्टैग एक्टिव होना

  • 'एक वाहन, एक फास्टैग' के नियम के तहत अगर किसी गाड़ी पर गलती से दो अलग-अलग फास्टैग चिपके या एक्टिव हैं, तो सरकार के सिस्टम द्वारा दोनों को ब्लॉक कर दिया जाता है।
  • टोल पर स्कैनिंग में दिक्कत आने से बचने के लिए हमेशा एक ही वैलिड फास्टैग का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
FASTag Blocking Guide: Common Mistakes That Lead to FASTag Deactivation and How to Fix Them
तकनीकी खराबी या गलत तरीके से चिपकाना - फोटो : AI
तकनीकी खराबी या गलत तरीके से चिपकाना
  • कई बार फास्टैग स्टीकर के मुड़ जाने, खराब होने या विंडशील्ड (शीशे) पर गलत जगह पर चिपके होने के कारण स्कैनर उसे पढ़ नहीं पाता है।
  • ऐसे में बार-बार ट्रांजैक्शन फेल होने पर बैंक या अथॉरिटी द्वारा तकनीकी तौर पर उस टैग को निष्क्रिय कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed