Property Mutation Guide India: जब कोई आम नागरिक अपनी मेहनत की कमाई से नया घर, जमीन या फ्लैट खरीदता है, तो उसे अक्सर ऐसा लगता है कि कानूनी रजिस्ट्री होते ही वह उस संपत्ति का पूरी तरह से मालिक बन चुका है। हालांकि, कानूनी रूप से यह प्रक्रिया यहीं पर समाप्त नहीं होती है, क्योंकि इसके बाद एक और बहुत महत्वपूर्ण चरण होता है जिसे दाखिल-खारिज या म्यूटेशन कहा जाता है।
Property Tips: प्रापर्टी खरीदने के बाद दाखिल-खारिज करवाना क्यों जरूरी? जानें इसके बिना क्या नुकसान हो सकता है
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 10 Aug 2026 07:49 PM IST
सार
Why Dakhil Kharij Is Essential: कई बार ऐसा होता है कि लोग जमीन की रजिस्ट्री करवाने के बाद कुछ लोग दाखिल-खारिज नहीं कराते हैं। मगर आपको बता दें कि किसी भी प्रापर्टी पर अपना मालिकाना हक पाने के लिए उसका दाखिल-खारिज कराना बहुत जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन