फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान लें ये बात कोई नहीं बताएगा: घर की लाइट पर आ जाते हैं कीड़े? इन 4 तरीकों से पाएं छुटकारा

Tue, 08 Sep 2026 03:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 08 Sep 2026 03:11 PM IST
सार

रात में घर की लाइट जलाते ही अगर उसके आसपास कीड़े-मकौड़े जमा होने लगते हैं, तो कुछ आसान उपाय मददगार हो सकते हैं। लाइट की जगह और रोशनी के तरीके में बदलाव के साथ घर की सफाई और खिड़की-दरवाजों की सीलिंग पर ध्यान देना भी जरूरी है।

विज्ञापन
Insects Gather Around Home Lights? Try These 4 Easy Ways to Keep Them Away
घर की लाइट पर आने वाले कीड़ों को कैसे भगाएं? - फोटो : Amar Ujala AI

गर्मियों और बरसात के मौसम में घर की लाइट के आसपास छोटे-छोटे कीड़े-मकौड़े नजर आना आम बात है। खासकर रात में बाहर की रोशनी के पास इनकी संख्या ज्यादा दिखाई दे सकती है।



ऐसे में लाइट बंद करना हर समय संभव नहीं होता, लेकिन कुछ आसान तरीकों से घर के आसपास इनकी मौजूदगी को कम किया जा सकता है। तो चलिए बिना देरी के जानते हैं कि आखिर आप कैसे लाइट पर आने वाले इन कीड़े-मकौड़ों को भगा सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Insects Gather Around Home Lights? Try These 4 Easy Ways to Keep Them Away
घर की लाइट पर आने वाले कीड़ों को कैसे भगाएं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे भगाएं लाइट पर आने वाले कीड़े मकौड़े?

पहला तरीका

  • पुदीने के तेल की कुछ बूंदें पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें
  • इसे खिड़की-दरवाजे और लाइट के आसपास हल्का स्प्रे करें
  • इसकी तेज खुशबू लाइट पर आने वाले कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती है
Insects Gather Around Home Lights? Try These 4 Easy Ways to Keep Them Away
घर की लाइट पर आने वाले कीड़ों को कैसे भगाएं? - फोटो : Freepik

दूसरा तरीका

  • लाइट के पास नींबू और लौंग रखकर भी इन कीड़ों-मकौड़ों को भगाया जा सकता है
  • नींबू में लौंग लगाकर उसे लाइट या दरवाजे-खिड़की के पास रखें
  • इससे होगा ये कि इसकी गंध कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
Insects Gather Around Home Lights? Try These 4 Easy Ways to Keep Them Away
घर की लाइट पर आने वाले कीड़ों को कैसे भगाएं? - फोटो : freepik

तीसरा तरीका

  • कीड़े-मकौड़ों को भगाने में नीम की पत्तियां आपकी मदद कर सकती हैं
  • ताजी नीम की पत्तियां खिड़की या दरवाजे के पास रख सकते हैं
  • नीम की तेज गंध कुछ छोटे कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती है
  • ध्यान रहे कि अगर पत्तियां सूखने लगें तो उन्हें बदल दें और नई नीम की पत्तियां वहां लगा दें
विज्ञापन
Insects Gather Around Home Lights? Try These 4 Easy Ways to Keep Them Away
घर की लाइट पर आने वाले कीड़ों को कैसे भगाएं? - फोटो : Adobe Stock

चौथा तरीका

  • लाइट पर आने वाले कीड़ों को भगाने के लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • कपूर की थोड़ी मात्रा को घर के उस हिस्से में रखा जा सकता है जहां कीड़े ज्यादा आते हैं या लाइट के पास भी रख सकते हैं
  • इसकी तेज गंध कुछ कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed