कई लोग जरूरत के हिसाब से पेट्रोल पंप पर 100 या 200 रुपये का ही पेट्रोल भरवाते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह तत्काल जरूरत या बजट के हिसाब से ईंधन भरवाना होती है।
{"_id":"6aa8d6a0ebedaca8fd0eb2bf","slug":"is-filling-only-100-petrol-good-or-bad-know-the-pros-and-cons-2026-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: क्या गाड़ी में 100 रुपये का पेट्रोल भरवाना सही या गलत? यहां जानें इसके फायदे और नुकसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: क्या गाड़ी में 100 रुपये का पेट्रोल भरवाना सही या गलत? यहां जानें इसके फायदे और नुकसान
Tue, 15 Sep 2026 10:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:55 AM IST
सार
सिर्फ 100 रुपये का पेट्रोल भरवाने से वाहन को कोई खास नुकसान नहीं होता, लेकिन बार-बार बहुत कम मात्रा में ईंधन भरवाने से गाड़ी को कुछ परेशानियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
100 रुपये का पेट्रोल गाड़ी में भरवाना चाहिए या नहीं?
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 रुपये का पेट्रोल गाड़ी में भरवाना चाहिए या नहीं?
- फोटो : AI Generated
क्या 100 रुपये का पेट्रोल भरवाने से इंजन खराब हो सकता है?
- सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि पेट्रोल की कम मात्रा भरवाने से सीधे तौर पर इंजन खराब नहीं होता
- अगर वाहन में सही गुणवत्ता वाला पेट्रोल है और वाहन सामान्य स्थिति में है, तो 100 रुपये का पेट्रोल भरवाना अपने आप में कोई मैकेनिकल नुकसान नहीं करता
- हालांकि, समस्या तब हो सकती है जब वाहन को बार-बार बहुत कम ईंधन के साथ चलाया जाए
- टैंक में ईंधन बहुत कम रहने पर ड्राइवर के पास अचानक पेट्रोल खत्म होने का जोखिम बढ़ जाता है
100 रुपये का पेट्रोल गाड़ी में भरवाना चाहिए या नहीं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या 100 रुपये का पेट्रोल भरवाना सही है या गलत?
- अगर किसी व्यक्ति को थोड़ी दूरी तय करनी है या उसके पास उस समय सीमित पैसे है
- तो वो 100 रुपये का पेट्रोल भरवा सकता है
- पेट्रोल पंप पर कम मात्रा में पेट्रोल खरीदने पर वाहन के इंजन को कोई अलग नुकसान नहीं होता
- पेट्रोल की मात्रा कम होने का मतलब ये नहीं है कि पेट्रोल खराब हो जाएगा या इंजन की क्षमता तुरंत कम हो जाएगी
- हालांकि, ईंधन टैंक को बार-बार रिजर्व के करीब रखना ठीक नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
100 रुपये का पेट्रोल गाड़ी में भरवाना चाहिए या नहीं?
- फोटो : Adobe Stock
- गाड़ी को लगातार बहुत कम ईंधन पर चलाना अच्छी आदत नहीं मानी जाती
- जब टैंक में पेट्रोल बहुत कम होता है, तो वाहन के अचानक बंद होने की संभावना बढ़ जाती है
- इसके अलावा, आधुनिक वाहनों में फ्यूल पंप टैंक के अंदर लगा होता है
- ईंधन का स्तर बहुत कम रहने पर फ्यूल पंप के लिए अनुकूल परिस्थितियां कम हो सकती हैं
- इसलिए केवल 100 रुपये का पेट्रोल भरवाने से ज्यादा महत्वपूर्ण ये है कि गाड़ी को लगातार बेहद कम ईंधन के स्तर पर न चलाया जाए
विज्ञापन
100 रुपये का पेट्रोल गाड़ी में भरवाना चाहिए या नहीं?
- फोटो : AI Generated
क्या ज्यादा पेट्रोल भरवाने से बचत होती है?
- सिर्फ ज्यादा पेट्रोल भरवाने से माइलेज बढ़ने की कोई गारंटी नहीं होती
- गाड़ी की माइलेज कैसी होगी ये इंजन की स्थिति, टायर प्रेशर, ड्राइविंग स्टाइल, ट्रैफिक और गाड़ी के लोड जैसी कई चीजों पर निर्भर करता है
- इसलिए पेट्रोल 100 रुपये का भरवाएं या ज्यादा मात्रा में, माइलेज का सीधा संबंध सिर्फ पेट्रोल की रकम से नहीं है