आटा गूंथने के बाद उसमें पानी मिल जाता है और उसकी सतह नम हो जाती है। अगर इसे खुला छोड़ दिया जाए तो यह लगातार हवा के संपर्क में रहता है। इससे आटे में मौजूद कुछ नेचुरल चीजों में बदलाव हो सकता है और कुछ समय बाद आटा थोड़ा ग्रे या गहरा दिखाई देने लगता है। खासकर अगर आटा लंबे समय तक बाहर रखा हो तो यह बदलाव ज्यादा साफ नजर आ सकता है। आज की खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
आटा गूंथकर ऐसे ही छोड़ देते हैं? कुछ देर बाद काला पड़ने की ये वजह हो सकती है
Dough Storage Tips: कई बार आटा गूंथने के कुछ समय बाद उसका रंग हल्का काला या ग्रे नजर आने लगता है। ऐसा हमेशा आटा खराब होने की वजह से नहीं होता। आटे का हवा के संपर्क में रहना, ज्यादा देर तक रखा रहना और नमी इसके रंग में बदलाव की वजह बन सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यादा देर तक रखने पर भी पड़ सकता है असर
गूंथा हुआ आटा तुरंत इस्तेमाल करने के लिए बेहतर रहता है। इसे कई घंटे तक कमरे के तापमान पर छोड़ने से उसका रंग, स्मेल और टेक्सचर बदल सकता है। गर्म मौसम में यह बदलाव और जल्दी दिखाई दे सकता है। इसलिए अगर आटा गूंथकर तुरंत रोटी नहीं बनानी है तो उसे खुले बर्तन में रखने के बजाय ढक कर रखना बेहतर है।
नमी और गलत तरीके से रखने से बढ़ सकती है परेशानी
गूंथे हुए आटे में पानी होने की वजह से वह सूखे आटे के मुकाबले जल्दी बदलता है। अगर आटा ढक कर नहीं रखा गया या उसे बहुत गर्म जगह पर रखा गया, तो उसकी सतह सूखने के साथ रंग भी अलग दिख सकता है।कई बार आटे के ऊपर की परत थोड़ी गहरी हो जाती है, जबकि अंदर का आटा सामान्य दिखता है। ऐसा लंबे समय तक खुला रहने पर हो सकता है।
बर्तन और हाथ भी रखें साफ
आटा गूंथने वाला बर्तन साफ होना चाहिए। हाथों या बर्तन पर बची हुई पुरानी खाने की चीजें आटे की स्मेल और क्वालिटी को प्रभावित कर सकती हैं। आटा गूंथने के बाद बर्तन को अच्छी तरह साफ करके ही इस्तेमाल करें और आटे को हमेशा साफ डिब्बे में रखें।
आटा काला पड़े तो कैसे पहचानें कि इस्तेमाल करना है या नहीं?
सिर्फ हल्का ग्रे या गहरा रंग दिखने से यह तय नहीं किया जा सकता कि आटा खराब हो गया है। आटे को इस्तेमाल करने से पहले उसकी स्मेल और टेक्सचर भी देखें। अगर आटे से खट्टी या अजीब स्मेल आ रही है, वह बहुत चिपचिपा हो गया है, उस पर फफूंद जैसी परत या असामान्य दाग दिखाई दे रहे हैं तो उसे इस्तेमाल न करें। ऐसे आटे को फेंक देना ही बेहतर है।
आटे को लंबे समय तक ठीक रखने का तरीका
अगर आटा कुछ समय बाद इस्तेमाल करना है तो उसे अच्छी तरह ढककर रखें। ज्यादा देर के लिए रखना हो तो फ्रिज में रखना बेहतर विकल्प है। फ्रिज में रखने के दौरान भी आटे को साफ और बंद डिब्बे में रखें, ताकि वह दूसरी चीजों की smell न सोख ले। सबसे जरूरी बात यह है कि गूंथे हुए आटे को खुले में और गर्म जगह पर घंटों न छोड़ें। इससे रंग और क्वालिटी दोनों पर असर पड़ सकता है।
तेल के छींटों से बार-बार जल जाते हैं हाथ? किचन की ये गलती तुरंत छोड़ दें
सावधान: क्या गाड़ी में 100 रुपये का पेट्रोल भरवाना सही या गलत? यहां जानें इसके फायदे और नुकसान