फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिक्सी के ब्लेड की धार हो गई है कम? इस 5 रुपये के घरेलू नुस्खे से घर पर ही बनाएं चाकू जैसी तेज

Fri, 23 Oct 2026 10:23 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 23 Oct 2026 10:23 AM IST
सार

  • How to Sharpen Mixer Grinder Blade at Home: अगर मिक्सी के जार के चाकू (ब्लेड) की धार कम हो जाए, तो मिक्सी ठीक से काम करना बंद कर देती है
  • ऐसे में लोग अक्सर दुकान पर ले जाकर ब्लेड बदलवाते हैं, जिसमें ठीकठाक खर्च आता है।
  • आइए इस लेख में सस्ता सा उपाय जानते हैं, जिससे आप आसानी से मिक्सी का ब्लेड ठीक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Is Your Mixer Grinder Blade Dull? Sharpen It at Home Like a Knife with This Hack
मिक्सी ब्लेड धार तेज करने का तरीका - फोटो : AI

Mixer Blade Sharpening Home Remedy: किचन में रोजाना इस्तेमाल होने वाला मिक्सी ग्राइंडर हमारी रसोई का सबसे अहम हिस्सा होता है। लेकिन लगातार इस्तेमाल और सख्त चीजें पीसने के कारण समय के साथ इसके ब्लेड की धार कम हो जाती है। जब ब्लेड ब्लंट या ब्लेड की धार खत्म हो जाती है, तो मसाले या चटनी ठीक से नहीं पिसते और मिक्सी चलाने में ज्यादा समय लगता है। ऐसे में कई लोग नया जार खरीदने या बाजार में पैसे खर्च करके धार तेज करवाने के बारे में सोचने लगते हैं। 



मगर आपको परेशान होने या पैसे बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। मात्र 5 रुपये के साधारण से घरेलू नुस्खे से आप घर बैठे ही मिक्सी के ब्लेड को एकदम तेज बना सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं इस असरदार नुस्खे का इस्तेमाल कैसे करें।

Trending Videos
Is Your Mixer Grinder Blade Dull? Sharpen It at Home Like a Knife with This Hack
मात्र 5 रुपये का यह साधारण सा नुस्खा क्या है? - फोटो : AI Generated

मात्र 5 रुपये का यह साधारण सा नुस्खा क्या है?

  • मिक्सी के ब्लेड को तेज करने के लिए आप 5 से 10 रुपये का सेंधा नमक का खड़ा टुकड़ा खरीदें। फिर उस नमक को मिक्सी के जार में उसे पीसें। 
  • जब मिक्सी के जार में सूखा मोटा नमक डालकर हाई स्पीड पर चलाया जाता है, तो इसके कण ब्लेड से टकराकर उसकी धार को तुरंत तेज कर देते हैं।
Is Your Mixer Grinder Blade Dull? Sharpen It at Home Like a Knife with This Hack
धार तेज करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी? - फोटो : Freepik.com

धार तेज करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी?

  • इस उपाय को करते समय ध्यान रखें कि मिक्सी का जार पहले से पूरी तरह से सूखा होना चाहिए।
  • जार में करीब आधा कप मोटा नमक डालें और मिक्सी को रुक-रुक कर 2 से 3 मिनट के लिए चलाएं। ध्यान रहे कि नमक में बिल्कुल भी नमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Is Your Mixer Grinder Blade Dull? Sharpen It at Home Like a Knife with This Hack
धार तेज करने का दूसरा नुस्खा क्या है? - फोटो : Adobe Stock

धार तेज करने का दूसरा नुस्खा क्या है?

  • अगर आपके पास मोटा नमक नहीं है, तो आप एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • फॉयल पेपर की छोटी-छोटी गेंदें बनाकर जार में डालें और मिक्सी को थोड़ी देर चलाएं। इससे भी ब्लेड की धार बिना किसी परेशानी के काफी तेज हो जाती है।
विज्ञापन
Is Your Mixer Grinder Blade Dull? Sharpen It at Home Like a Knife with This Hack
धार लंबे समय तक बनी रहे इसके लिए क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

धार लंबे समय तक बनी रहे इसके लिए क्या करें?

  • मिक्सी का इस्तेमाल करने के बाद जार को तुरंत धोकर अच्छी तरह सुखा लें, ताकि ब्लेड में जंग न लगे। कभी भी बहुत ज्यादा गर्म चीज को जार में डालकर न पीसें। 
  • महीने में एक बार नमक वाला यह नुस्खा आजमाने से आपके मिक्सी के ब्लेड हमेशा नए जैसे बने रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed