Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाड़ली बहना योजना की जारी हुई 42वीं किस्त? यहां जानें आपके खाते में 1500 आए या नहीं

Fri, 13 Nov 2026 07:32 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 13 Nov 2026 07:32 PM IST
सार

  • Ladli Behna Yojana 42nd Installment: मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त के रूप में 1500 रुपये महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दिए हैं।
  • लाभार्थी महिलाएं बैंक पासबुक, एसएमएस अलर्ट या आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकती हैं।

विज्ञापन
Ladli Behna Yojana 42nd Installment Released: Know How to Check Rs 1500 in Your Account
लाड़ली बहना योजना 42वीं किस्त - फोटो : AI

Ladli Behna Yojana 42nd Kist: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बार फिर बड़ी खुशखबरी सामने आई है, क्योंकि राज्य सरकार ने लोकप्रिय 'लाड़ली बहना योजना' की 42वीं किस्त के पैसे महिलाओं के बैंक खातों में पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.24 करोड़ से अधिक पात्र बहनों के खातों में कुल 1831 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की है।



बता दें कि महिलाओं को हर महीने मिलने वाली सहायता राशि के रूप में 1500-1500 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचे हैं, जिससे उनके चेहरे पर खुशी छा गई है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाती हैं और जानना चाहती हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं, तो आपको इसके पूरे नियमों और चेक करने के तरीके को जान लेना चाहिए। आइए इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
Ladli Behna Yojana 42nd Installment Released: Know How to Check Rs 1500 in Your Account
खाते में पैसे कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

खाते में पैसे कैसे चेक करें?

  • लाड़ली बहना योजना की इस नई किस्त का पैसा आपके बैंक खाते में पहुंचा है या नहीं, यह देखने के लिए आप अपने बैंक जाकर पासबुक की प्रविष्टि करा सकती हैं।
  • इसके अलावा आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले बैंक के एसएमएस अलर्ट या यूपीआई एप की मदद से भी आसानी से घर बैठे बैलेंस चेक कर सकती हैं।
Ladli Behna Yojana 42nd Installment Released: Know How to Check Rs 1500 in Your Account
किन महिलाओं को मिला लाभ? - फोटो : AdobeStock

किन महिलाओं को मिला लाभ?

  • इस सरकारी योजना का सीधा लाभ मध्य प्रदेश की उन सभी पात्र विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को मिला है जिनकी उम्र तय सीमा के भीतर है।
  • इसके अलावा जिन महिलाओं के बैंक खाते से आधार कार्ड और डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की सुविधा सक्रिय है, उनके खातों में पैसे बिना किसी रुकावट के पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ladli Behna Yojana 42nd Installment Released: Know How to Check Rs 1500 in Your Account
पेमेंट न आने पर क्या करें? - फोटो : AdobeStock

पेमेंट न आने पर क्या करें?

  • अगर किसी कारणवश आपके बैंक खाते में 1500 रुपये की यह राशि अभी तक नहीं आई है और पिछले महीने आपके खाते में पैसे आए थे, तो आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
  • सबसे पहले यह जांच लें कि आपके बैंक खाते से आधार लिंकिंग और डीबीटी का काम चालू है या नहीं, क्योंकि तकनीकी खामी होने पर पैसा अटक सकता है।
  • सब कुछ ठीक होने पर भी पैसे खाते में नहीं आए तो आप  लाड़ली बहना योजना से संबंधित शिकायत या सहायता के लिए आप 0755-2700800  या सीएम हेल्पलाइन नंबर (181) पर कॉल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
Ladli Behna Yojana 42nd Installment Released: Know How to Check Rs 1500 in Your Account
आधिकारिक पोर्टल पर स्टेटस? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
आधिकारिक पोर्टल पर स्टेटस?
  • आप चाहें तो योजना की आधिकारिक वेबसाइट (cmladlibehna.mp.gov.in) पर जाकर 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' विकल्प पर क्लिक कर सकती हैं।
  • वहां अपना समग्र आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज करके आप बहुत आसानी से यह देख सकती हैं कि आपका आवेदन स्वीकृत है और किस्त आपके खाते में भेजी जा चुकी है या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed